रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को कम बजट में तैयार किया गया है। आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आज हम आपको कम पैसों में बनी कुछ ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। आइए देखते हैं लिस्ट...
Bollywood: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर धमाल, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर द कश्मीर फाइल्स है। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने टिकट खिड़की पर 252.90 करोड़ का कुल कलेक्शन कर दिग्गजों को चौंका दिया। साल 2022 में यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्मों में से एक थी।
Sana Khan: ‘बहुत खुश हूं…’ सना खान ने कन्फर्म की ‘गुड न्यूज’, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
कंगना रणौत बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। कंगना किसी भी फिल्म को अपने नाम पर हिट कराने का दम रखती हैं। उनकी फिल्म क्वीन बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। फिल्म का बजट 12 करोड़ के आसपास था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 करोड़ रुपये बटोरे थे।
IBFA Awards 2023: भोजपुरी अवार्ड्स में झूमकर नाचीं जैकलीन, गोविंदा के जलवों पर फिदा हुई दुबई
शरत कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जनता का खूब प्यार मिला था। 90 के दशक के बैकग्राउंड में बुनी गई फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था। वाईआरएफ के बैनर तले बनी दम लगा के हईशा का बजट 14 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30.19 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ShahRukh Khan: क्या है आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख की चुप्पी का राज? करीबी दोस्त ने किया खुलासा
फिल्म कहानी विद्या बालन की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसमें एक्ट्रेस के किरदार के साथ फिल्म की कहानी को भी खूब सराहना मिली था। फिल्म का निर्देशक सुजॉय घोष ने किया था। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 51.55 करोड़ का कारोबार किया था।
Shilpa Shetty: शिल्पा ने मां सुनंदा शेट्टी की सर्जरी को लेकर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस से की दुआ करने की अपील