राधिका आप्टे फिल्मों में अपने ऑफबीट किरदार के लिए जानी जाती हैं। राधिका की अपकमिंग फिल्म मिसेज अंडरकवर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राधिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक अंडरकवर एजेंट बनकर धांसू एक्शन करती दिख रही हैं। ट्रेलर में राधिका आप्टे का अवतार देख आपका भी मुंह खुला रह जाएगा। दिन में हाउसवाइफ और रात को एक खतरनाक अंडरकवर एजेंट। मिसेज अंडरकवर के टीजर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
2 of 4
मिसेस अंडरकवर
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका की 'मिसेज अंडरकवर' 14 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता कर रही हैं। बदा दें कि इसका लेखन भी उन्होंने ही किया है। 'मिसेज अंडरकवर' दुर्गा नाम की एक साधारण भारतीय हाउसवाइफ की कहानी है, जिसे 10 साल बाद काम पर वापस बुलाया जाता है। हालांकि इतने साल में वह एक अंडरकवर एजेंट होने के बारे में सब भूल गई है, क्योंकि उसने अपना सारा समय अपने परिवार की देखभाल करने में बिता दिया है।
फिल्म के ट्रेलर में राधिका काले रंग का बॉडीसूट पहने दबंग अंदाज में अंधेरे में गुंडों की पिटाई करती भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनका जासूसी वाला अंदाज भी खूब चर्चा में है। उनका यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को देखकर लोग फिल्म के सुपरहिट होने के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिसेस अंडरकवर
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिसेज अंडरकवर' में राजेश शर्मा और सुमित व्यास भी नजर आएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। टीजर वीडियो को राधिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'होम मेकर और बोन ब्रेकर। सिर्फ एक हाउस वाइफ नहीं, मिसेज अंडरकवर।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।