{"_id":"6219070654aa6a7f3d72e9e4","slug":"mrunal-thakur-faced-body-shaming-troller-said-her-the-back-is-like-matka-actress-gave-a-befitting-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करारा जवाब: मृणाल ठाकुर के वीडियो को देख ट्रोलर्स ने कहा- ‘मटके की तरह है बैक’, एक्ट्रेस ने मजेदार तरीके से की बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करारा जवाब: मृणाल ठाकुर के वीडियो को देख ट्रोलर्स ने कहा- ‘मटके की तरह है बैक’, एक्ट्रेस ने मजेदार तरीके से की बोलती बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस अपना प्यार लुटाना नहीं भूलते। लेकिन इन सबके बीच मृणाल भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री वर्कआउट करती नजर आईं। लेकिन यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद मृणाल ठाकुर की बॉडी पर कमेंट करने लगे। लेकिन मृणाल लोगों के कमेंट पर चुप नहीं रहीं। बल्कि एक्ट्रेस ने हर किसी को करारा जवाब दिया है, जिससे यूजर्स की बोलती बंद हो गई।
दरअसल, मृणाल ठाकुर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनेत्री अपने फिटनेस एक्सपर्ट के साथ नजर आ रही थीं। इस दौरान मृणाल अपने एक्सपर्ट की मदद से डेली रूटीन वाला वर्कआउट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहना हुआ था।
2 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल के इस वीडियो को सेलेब्स ने खूब पसंद किया। तमन्ना भाटिया, शोभिता धुलिपाला और सिद्धांत कपूर समेत कई सितारों ने मृणाल के वीडियो की तारीफ की। लेकिन कुछ यूजर्स ने मृणाल को यहां भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मृणाल को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘मटके की तरह है बैक।’ लेकिन अभिनेत्री यहां पर शांत नहीं रहीं। मृणाल ठाकुर ने उसके कमेंट पर लिखा, ‘थैंक्यू भैय्या जी।’
3 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे यूजर ने अभिनेत्री को सलाह देते हुए लिखा, ‘अपने लोअर पार्ट को कम करिए। नैचुरल लुक ज्यादा अच्छा लगता है, बहुत अधिक मोटापा भ्रम पैदा करता है।’ यूजर की इस बात पर मृणाल ने लिखा, ‘कुछ इसके लिए पैसे खर्च करते हैं कुछ के पास यह स्वाभाविक रूप से होता है। हमें बस फ्लॉन्ट करना होगा दोस्त। आप फ्लॉन्ट करिए।’ मृणाल के इन जवाब से साफ है कि वह लोगों की बातों को सुनकर चुप नहीं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर बॉलीवुड में सक्रिय हैं लेकिन अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। वह पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आई थीं। इस सीरियल में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया। इसी वजह से वह घर-घर में पॉपुलर हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब मृणाल ठाकुर फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये फिल्म पिछले साल ही दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं, अब फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।