फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RadheShyam: फिल्म का नया गाना ‘जान है मेरी’ हुआ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही प्रभास और पूजा हेगड़े की क्यूट लव स्टोरी

Fri, 25 Feb 2022 09:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 25 Feb 2022 09:44 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधेश्याम जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
The new song of the film RadheShyam  Jaan Hai Meri released the audience is loving the cute love story of Prabhas and Pooja Hegde
राधेश्याम का नया गाना 'जान है मेरी' रिलीज - फोटो : यूट्यूब

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधेश्याम जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लाजवाब ट्रेलर को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। ऐसे में अब उन्हें इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच अब प्रभास और पूजा की फिल्म का एक नया गाना सामने आ गया है। मेकर्स ने इस फिल्म का एक और नया गाना जारी किया है, जिसमें रिलीज हते ही धमाल मचा दिया हैष

हाल ही में रिलीज हुए नए गाने 'जान है मेरी' में प्रभास और पूजा का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार दिख रही हैं। फिल्म के इस गाने में प्रभास और पूजा की क्यूट लव स्टोरी हर किसी का दिल जीत रही है। इस नए गाने को टी सीरीज के अपने यूट्यूब चैनल पर शुक्रवार को रिलीज किया गया है।

The new song of the film RadheShyam  Jaan Hai Meri released the audience is loving the cute love story of Prabhas and Pooja Hegde
राधेश्याम का नया गाना 'जान है मेरी' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

राधेश्याम के इस गाने को सिंगर अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसे संगीत अमाल मलिक ने दिया है। वहीं, गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत बारिश के एक सीन से होती है, जिसके बाद पूरे गाने में प्रभास और पूजा की कई मुलाकातें दिखाई गई हैं।

The new song of the film RadheShyam  Jaan Hai Meri released the audience is loving the cute love story of Prabhas and Pooja Hegde
राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले इस फिल्म का एक और रोमांटिक ट्रैक आशिकी आ गई भी दर्शक को को काफी पसंद आया था। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुए नए गाने जान है मेरी को भी दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म राधेश्याम के इस गाने को अब तक 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The new song of the film RadheShyam  Jaan Hai Meri released the audience is loving the cute love story of Prabhas and Pooja Hegde
राधे श्याम - फोटो : social media

वहीं, फिल्म की बात करें तो यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन की यह फिल्म राधेश्याम गुलशन कुमार और टी- सीरीज द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म राधा कृष्ण कुमार ने निर्देशित किया है। जबकि इसे एडिट कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद है। यह फिल्म अगले महीने 11 तारीख को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
The new song of the film RadheShyam  Jaan Hai Meri released the audience is loving the cute love story of Prabhas and Pooja Hegde
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1970 के दशक के यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्में पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी नजर आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में बतौर नेरेटर शामिल हुए हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed