{"_id":"6456477c2f929428a0037f4a","slug":"mrunal-thakur-was-first-choice-for-aamir-khan-thugs-of-hindostan-know-then-how-fatima-got-the-film-2023-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए मृणाल ठाकुर थीं पहली पसंद, जानें फिर फातिमा को कैसे मिली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए मृणाल ठाकुर थीं पहली पसंद, जानें फिर फातिमा को कैसे मिली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 06 May 2023 05:56 PM IST
सार
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए मृणाल ठाकुर पहली पसंद थीं। जानें फिर यह मूवी फातिमा सना शेख को कैसे मिल गई।
विज्ञापन
1 of 5
मृणाल ठाकुर-फातिमा सना शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे के शो 'कुमकुम भाग्य' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अब फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में मृणाल का आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से एक बड़ा कनेक्शन निकलकर सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा सना शेख की जगह मृणाल इसकी लीड के लिए पहली पसंद थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बड़े कारण से मूवी को करने से मना कर दिया था।
2 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, 'लव सोनिया' में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग से प्रभावित होकर आमिर खान ने उन्हें 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन मृणाल ने इस मूवी को करने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस के ऐसा करने के पीछे की वजह उनकी यशराज फिल्म्स के साथ डील थी। मृणाल उस समय वाईआरएफ के साथ तीन फिल्मों के सौदे पर साइन कर चुकी थीं। मृणाल के ना कहने के बाद मूवी में फातिमा सना शेख को कास्ट किया गया।
मृणाल ठाकुर ने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के लीड रोल के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद एक्ट्रेस ने महसूस किया कि यशराज फिल्म्स के साथ तीन मूवी के करार से उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने साल 2019 की फिल्म 'सुपर 30' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, मृणाल ठाकुर आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'गुमराह' में नजर आई थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन मृणाल की एक्टिंग को खूब सराहना मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी की और अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' में एक आइटम डांस भी किया था।
आने वाले दिनों में मृणाल ठाकुर, ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएंगी। यह ब्रिगेडियर मेहता के संस्मरण 'द बर्निंग शैफी' पर आधारित है। इस मूवी में ईशान ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में देखे जाएंगे। फिल्म का बैकग्राउंड वर्ष 1971 का है, जिसमें मेहता भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे, जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।