{"_id":"64661af53dd4873d9a0788ea","slug":"ms-dhoni-soon-seen-in-mythological-sci-fi-series-atharva-tell-the-most-difficult-thing-about-being-an-actor-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: एमएस धोनी ने बतौर एक्टर सबसे मुश्किल चीज का किया खुलासा, अभिनय की तारीफ पर दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
MS Dhoni: एमएस धोनी ने बतौर एक्टर सबसे मुश्किल चीज का किया खुलासा, अभिनय की तारीफ पर दिया मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 18 May 2023 06:02 PM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर एक्टर सबसे मुश्किल चीज का खुलासा किया है। साथ ही अभिनय की तारीफ पर मजेदार जवाब देते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अपने मैथालॉजिकल वेब सीरीज 'अथर्व' के साथ अपने डिजिटिल डेब्यू की घोषणा की। हालांकि, अब तक इस सीरीज की रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसी कड़ी में धोनी का एक बयान सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जो उनके एक्टिंग करियर से जुड़ा हुआ है।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी, जिन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में अभिनय किया है, उन्होंने इस फील्ड में खुद के लिए सबसे मुश्किल चीज का खुलासा कर दिया है। धोनी के मुताबिक, उनके लिए सबसे कठिन बात लाइनें याद करना होता है। धोनी के अनुसार, बतौर एक्टर अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है, तो यह उनकी नहीं बल्कि निर्देशक की गलती है।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मास्टरकार्ड प्रिमलेस मोमेंट्स के लिए मंदिरा बेदी से बात करते हुए धोनी ने पंकज कपूर के साथ मास्टरकार्ड अभियान में अपने प्रदर्शन का श्रेय अपने निर्देशक को दिया। बेदी द्वारा उनके अभिनय की प्रशंसा किए जाने पर, क्रिकेटर ने कहा, 'अगर मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था, तो इसका कारण यह था कि मेरा निर्देशक अच्छा नहीं था। यह मेरा सिरदर्द नहीं है।'
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बात में आगे जोड़ा और कहा कि वह निर्देशक के अभिनेता हैं। पूर्व क्रिकेटर के शब्दों में, 'आपकी लाइनें याद रखना बहुत मुश्किल है। मैं हमेशा कहता हूं कि मैं वही करूंगा जो निर्देशक कहेंगे, अगर यह अच्छा नहीं है, तो यह निर्देशक की समस्या है, मेरी नहीं।'
महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बताया। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को फरवरी 2015 में जीवा का आशीर्वाद मिला था, जब क्रिकेटर आईसीसी विश्व कप 2015 के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। धोनी ने साझा किया, 'पहली बार जब मैंने उसे उठाया, वह ढाई महीने की रही होगी, और उसने बहुत शोर मचाया। वह पहली बार मुझे देख रही थी। मुझे नहीं पता कि उसने मुझे देखा या नहीं क्योंकि वे कहते हैं कि जो बच्चे एक या दो महीने के हैं, वे देख नहीं सकते। लेकिन पूरे 5 मिनट तक वह खिलखिलाती रही और शोर मचाती रही और साक्षी ने कहा, 'उसने ऐसा कभी नहीं किया। मुझे नहीं पता कि वह ऐसा क्यों कर रही है।' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि माता-पिता बनने की भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।