{"_id":"5f2a442e8ebc3e3d0f459a9e","slug":"mujhse-shaadi-karoge-fame-aanchal-khurana-has-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे से ठीक पहले अस्पताल पहुंचीं ये हीरोइन, छोटे पर्दे पर जीत चुकी हैं धमाल रियलिटी शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे से ठीक पहले अस्पताल पहुंचीं ये हीरोइन, छोटे पर्दे पर जीत चुकी हैं धमाल रियलिटी शो
डेटिंग पर आधारित टीवी रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' से प्रसिद्धि पा चुकीं अभिनेत्री आंचल खुराना मंगलवार की शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। अनजाने में सड़क पर उनसे एक कार टकरा गई जिससे उनके पैर की कुछ मांसपेशियां फट गई हैं। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने उन्हें 15 दिन के लिए बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है।
2 of 5
Aanchal Khurana
- फोटो : twitter
आंचल इसी साल टीवी पर पहली बार प्रसारित हुए रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' की विजेता रही हैं। इस समय वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और वह आने वाली छह तारीख को अपना जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी कर रही थीं। लेकिन, अब उनके पूरे किए कराए पर पानी फिर गया है। दुर्घटना की जानकारी देते हुए आंचल ने बताया कि एक आदमी अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। हालांकि, उसने पीछे खड़ी आंचल को देखा नहीं।
3 of 5
आंचल खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आंचल विस्तार से बताती हैं, 'वह आदमी अपनी गाड़ी पीछे करता रहा। न उसने मुझे देखा और न मैंने उसे। और उसकी गाड़ी ने मुझे टक्कर मार दी। उस टक्कर में मुझे कुछ गहरी चोटें आई हैं जिसके बाद मुझे फौरन अस्पताल ले जाया गया। दर्द से मेरी जान निकली जा रही थी। जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि मेरे पैर की कुछ और मांसपेशियां फट गई हैं। अब मुझे कम से कम 15 दिनों तक बिस्तर पर ही आराम करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आंचल खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन की तैयारियों के बारे में आंचल ने कहा, 'छह अगस्त को मेरा जन्मदिन होता है और मैं इसके लिए एक पार्टी का आयोजन करने की तैयारी कर रही थी। लेकिन, अब शायद यह सब कुछ संभव नहीं हो सकता। इसके लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
आंचल खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आंचल ने आगे बताया कि 'हालांकि टक्कर लगने के बाद उस बंदे ने मुझसे माफी मांगी इसलिए मैं उस पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती हूं। वैसे भी यह समय ऐसा है कि इंसान आसपास के माहौल से ही परेशान है तो ऐसे में मैं किसी को और ज्यादा तनाव नहीं देना चाहती। वैसे भी मुझे दर्द से अब थोड़ा आराम है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।