फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी की बेटी की शादी का कार्ड 3 लाख का, विराट-अनुष्का समेत 5 सेलिब्रिटी के वेडिंग कार्ड भी देख लें

Sun, 11 Nov 2018 12:08 PM IST
Prateek Ranjan एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Sun, 11 Nov 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha ambani and 5 others celebs wedding card
Isha ambani - फोटो : instagram

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी से जुड़ी एक-एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिछले दिनों शादी की कार्ड की तस्वीर सामने आई। केवल एक कार्ड की कीमत ही 3 लाख रुपये बताई जा रही है। शादी का न्योता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है। कार्ड एक बॉक्स में है जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजेगा। केवल अंबानी परिवार ही नहीं इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज के शादी के कार्ड चर्चा में रहे।

mukesh ambani daughter isha ambani and 5 others celebs wedding card
Deepika and Ranveer - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने अपने फेसबुक पेज अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया है। शादी का यह कार्ड सफेद और गोल्डन कलर का है। दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड पर लिखा है, 'इतने सालों में आपने जो हमें प्यार...दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।'
mukesh ambani daughter isha ambani and 5 others celebs wedding card
sonam kapoor - फोटो : self

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने शादी पर मेहमानों को सादगी भरे अंदाज के साथ इकोफ्रेंडली कार्ड भेजकर निमंत्रण दिया। ये कार्ड नेचुरल ग्रीन कलर का है। आम तौर पर सेलिब्रिटीज कार्ड के साथ किट भेजते हैं लेकिन सोनम कपूर ने शादी पर सबको ई-कार्ड भेजा ताकि पेपर और पैसे की बर्बादी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha ambani and 5 others celebs wedding card
anushka and virat - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
सोनम की तरह ही अनुष्का ने भी अपनी शादी के लिए इको फ्रेंडली कार्ड चुना। क्रीम रंग के इस कार्ड में अनुष्का और विराट का नाम लिखा है। इसमें फूलों की सजावट देखी जा सकती है। अनुष्का को पेड़-पौधों का बेहद शौक है। शायद इसलिए उन्होंने इनविटेशन किट में एक छोटा सा पौधा भी दिया। इसके अलावा उसमें चॉकलेट्स और ट्रफल्स भी थे।
 

विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha ambani and 5 others celebs wedding card
shahid kapoor - फोटो : file photo

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की वेडिंग इनविटेशन किट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। अपनी आलीशान शादी में शाहिद ने कार्ड के साथ शहद की बोतल और हर्बल टी गिफ्ट की। कार्ड में ये भी लिखा था कि कोई गिफ्ट लाने की जरूरत नहीं है। केवल आशीर्वाद चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed