{"_id":"5ba38430867a557fff730689","slug":"mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-get-ready-to-engaged-with-anand-piramal-in-italy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी ईशा की सगाई के लिए मुकेश अंबानी ने बुक की दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह, 3 दिन तक चलेगा जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी ईशा की सगाई के लिए मुकेश अंबानी ने बुक की दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह, 3 दिन तक चलेगा जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई की खूब चर्चा हो रही है । ईशा और आनंद पीरामल की सगाई शुक्रवार को होने जा रही है । सगाई में क्या-क्या होने वाला है, इस बात का खुलासा भी हो चुका है । अंबानी फैमिली ने इटली के लेक कोमो से बेटी की सगाई करने का फैसला लिया है ।
2 of 5
isha ambani
सगाई 21 सितंबर को होगी और ये जश्न 23 सितंबर तक चलेगा । आनंद ने ईशा को पिछले साल महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रपोज किया था । इसके बाद मई में एक निजी समारोह में रिश्ता तय होने का जश्न मनाया गया । इसी साल जून में ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सगाई की थी ।
3 of 5
isha ambani
बाद में मुंबई में अंबानी के घर एंटीलिया में एक जबरदस्त पार्टी हुई थी । जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और कारोबार जगत की चर्चित और दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं । कई दिन तक इस पार्टी की चर्चा रही । अब जान लीजिए कि ईशा की सगाई में क्या कुछ होने वाला है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha akash ambani
मुकेश और नीता अंबानी बेटी के सगाई की रस्म को इटली के Lake Como में होस्ट करेंगे । सगाई की रस्में तीन दिन तक चलेंगी। 23 सितंबर को पार्टी एक शानदार फेयरवेल लंच के साथ खत्म होगी । ये जगह हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पसंदीदा जगह में शुमार है ।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani marriage
अंबानी परिवार बेहतरीन होटल्स में मेहमानों का स्वागत करेंगे । शाम 5 बजे से Lake Como के Villa Balbiano में मेहमानों के डिनर का इंतजाम है । शनिवार की शाम को सभी मेहमान Villa Olmo में डिनर और डांस के लिए पहुंचेंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।