{"_id":"603def7337668d5db546ef7d","slug":"mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-lives-in-gulita-after-leaving-antilia-see-mesmerizing-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया से जाने के बाद गुलीटा में रहती हैं ईशा, अंदर से महल की तरह है खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया से जाने के बाद गुलीटा में रहती हैं ईशा, अंदर से महल की तरह है खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
ईशा अंबानी का गुलीटा बंगला
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर हस्तियों में शामिल हैं। वहीं भारत में वह इकलौते सबसे अमीर आदमी हैं। मुकेश अंबानी को टक्कर देना नामुमकिन सी बात प्रतीत होती है। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ही नहीं है बल्कि वो दुनिया के सबसे महंगे घर में भी रहते हैं। करीब 12912 करोड़ रुपए में बने ‘एंटीलिया’ में 3 हेलीपैड से लेकर स्पेशल थिएटर तक कई सुविधाएं हैं।
2 of 10
ईशा अंबानी का गुलीटा बंगला
- फोटो : Social media
अब भला पिता का घर इतना आलीशान हो तो बेटी ईशा कहां पीछे रह सकती हैं। ईशा का घर मुंबई के वर्ली में 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला आलीशान बंगला है, जिसका नाम ‘गुलीटा’ है। इसे ईशा के ससुर यानी अजय पीरामल ने उन्हें गिफ्ट किया था। हालांकि ‘एंटीलिया’ इससे 8 गुना ज्यादा बड़ा है।
3 of 10
अजय पीरामल और गुलीटा
- फोटो : Social media
इस सी फेसिंग बंगले को ईशा के ससुर अजय पीरामल ने वर्ष 2012 में ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ से करीब 400 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर को खरीदने के बाद इसमें री-मॉडलिंग का काम किया गया था। यह वाकई काफी आलीशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
गुलीटा
- फोटो : Social media
इस घर को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। घर का लुक मानो अद्वितीय है। ‘गुलीटा’ को स्टील की बेहतरीन संरचनाओं से अनोखा बनाया गया है, जिनका निर्माण थ्री डी मॉडलिंग टूल की मदद से किया गया है। बता दें कि ये पांच मंजिला आलीशान बंगला तीन बेसमेंट, डाइनिंग रूम्स और आउडोर पूल जैसी कई सुविधाओं से लेस है। इस चमचमाता हुआ बनाने के लिए शीशे से गजब कारीगरी की गई है।
विज्ञापन
5 of 10
एंटीलिया
- फोटो : Social media
वहीं, हम मुकेश अंबानी के घर की खासियत की बात करें तो मुंबई स्थित 27 मंजिला ऊंचा घर 'एंटीलिया' 4 लाख स्क्वायर फुट में बना है। 2010 में बनकर तैयार हुए इस घर की देखरेख 600 कर्मचारी करते हैं। एंटीलिया के नीचे के शुरुआती 6 फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कार पार्क हो सकती हैं। पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।