फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा आज बनेंगी दुल्हन, 3 लाख का था एक कार्ड, शादी में खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

Wed, 12 Dec 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha ambani wedding today know about all arrangements
isha ambani - फोटो : instagram
देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज यानी 12 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी । बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईशा आज सात फेरे लेंगी । ईशा की शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से होगी । एंटीलिया को बेहद खूबसूरत फूल और लाइटों से सजाया गया है । 

 
mukesh ambani daughter isha ambani wedding today know about all arrangements
isha ambani - फोटो : instagram
एंटीलिया के बाहर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं । शादी से पहले होने वाली सभी रस्में उदयपुर में हुईं । इस प्री वेडिंग सेलीब्रेशन में पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ था । साथ ही अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी के खास मेहमानों में से एक थीं ।
mukesh ambani daughter isha ambani wedding today know about all arrangements
mukesh ambani
शादी के बाद अंबानी परिवार मुंबई में ही एक ग्रांड रिसेप्शन देगा । 14 दिसंबर को जियो गार्डन से ये रिसेप्शन होगा । इस रिसेप्शन में भी बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के अलावा देश-विदेश के कई बिजनेसमैन शामिल होंगे । इस रिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास म्यूजिकल कॉन्सर्ट होगा । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha ambani wedding today know about all arrangements
mukesh ambani
मुकेश अंबानी अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी ने ईशा की पूरी शादी पर करीब 150 से 200 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं । ईशा अंबानी की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी और दोनों परिवार की तरफ से 3000 कार्ड बांटे गए हैं । 
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha ambani wedding today know about all arrangements
Mukesh Ambani House
अंबानी परिवार के घर एंटीलिया को दुनिया का सबसे महंगा घर कहा जाता है । इस 27 मंजिला आलीशान इमारत में 3 हेलीपैड, थिएटर, 9 लिफ्ट, हजारों स्क्वायर फिट में फैला जिम, कई स्विमिंग पूल और करीब 160 गाड़ियों के लिए एसी पार्किंग की सुविधा है । पूरे घर की जिम्मेदारी 600 कर्मचारियों पर है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed