फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Pre Wedding: डॉन के डायलॉग पर अभिनय करते दिखे मुकेश अंबानी, पत्नी नीता के साथ वीडियो वायरल

Mon, 04 Mar 2024 10:32 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 04 Mar 2024 10:32 AM IST
सार

गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च 2024 से शुरू हुआ और तीन मार्च को संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय समारोह में देश-विदेश की तमाम चर्चित हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani Neeta Ambani seen acting on Don Dialogue in Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग कार्यक्रम संपन्न हो गया है। गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च 2024 से शुरू हुआ और तीन मार्च को संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय समारोह में देश-विदेश की तमाम चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत के विवाह पूर्व के कार्यक्रमों में खूब रौनक जमाई। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने 'डॉन' के डायलॉग पर शानदार परफॉरमेंस दी। 

Mukesh Ambani Neeta Ambani seen acting on Don Dialogue in Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों शानदार अभिनय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह सलीम और जावेद द्वारा बनाए गए डॉन के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी कुर्सी पर बैठकर एक शतरंज बोर्ड को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

Anant Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग में शाहरुख ने गौरी के साथ किया डांस, 'वीर-जारा' के गाने पर बांधा समा

Mukesh Ambani Neeta Ambani seen acting on Don Dialogue in Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony
मुकेश-नीता अंबानी, अनंत-राधिका - फोटो : अमर उजाला

वह काले रंग के सूट के साथ मैचिंग शेड्स में नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख की फिल्म 'डॉन' का डायलॉग सुनाई देता है, 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।' तभी नीता अंबानी वहां आती हैं और कहती, 'लेकिन इस डॉन को पकड़ लिया गया है। मुकेश चलो ना, हमें देर हो रही है, अनंत का संगीत आ गया है।' इसके बाद डॉन बने मुकेश अंबानी हार मान लेते हैं और चश्मा निकालकर कहते हैं, 'जी बॉस।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani Neeta Ambani seen acting on Don Dialogue in Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद डॉन के बैकग्राउंड स्कोर पर मुकेश अंबानी की आवाज शुरू होती है। वह कहते हैं, 'हमारी जिंदगी की असली डॉन एक ही थी, एक ही है और एक ही रहेगी।' इस दौरान नीता रानी की तरह कुर्सी पर बैठी दिखाई देती हैं। नीता ने सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वह हल्के नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani Neeta Ambani seen acting on Don Dialogue in Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान महमानों में बॉलीवुड के तीनों डॉन अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह शामिल थे। रणवीर सिंह 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह नजर आएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन बीते दिन महाआरती के साथ संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।  

Anant Radhika Pre Wedding: अनंत की होने वाली दुल्हन का दिखा जलवा, अंबानी परिवार में आया खुशियों का मौसम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed