{"_id":"5c021551bdec22417d6297ab","slug":"mukesh-ambani-reached-priyanka-chopra-and-nick-jonas-sangeet-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की संगीत सेरेमनी में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, उम्मेद भवन में लगा सेलिब्रिटीज का जमावड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका की संगीत सेरेमनी में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, उम्मेद भवन में लगा सेलिब्रिटीज का जमावड़ा
Sat, 01 Dec 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mukesh ambani
- फोटो : yogen shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोधपुर में पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के हो जाएंगे। ऐसे में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शादी से पहले 30 नवंबर को प्रियंका की संगीत सेरेमनी आयोजित की गई।
2 of 5
mukesh ambani
- फोटो : yogen shah
प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचने लगे हैं। यही नहीं कई उद्योगपतियों को भी यहां देखा गया। इसी कड़ी में बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और बेटी ईशा भी नजर आईं। सभी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
3 of 5
neeta ambani
- फोटो : yogen shah
प्रियंका की शादी हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाजों के साथ होगी। खबरों के मुताबिक, 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं पिंकविला के मुताबिक, प्रियंका और निक एक ही दिन यानी 2 दिसंबर को हिंदू और क्रिश्चयन दोनों रीति रिवाज से शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : TOI
प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। बता दें कि प्रियंका चाहती थीं कि उनका प्री वेडिंग फंक्शन मेहरानगढ़ किले में हो लेकिन ऐन मौके पर वेन्यू बदल दिया गया। खबरों की मानें तो प्रियंका ने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उम्मेद पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था। पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka, nick
- फोटो : instagram
इसके बाद प्रियंका ने सारे फंक्शन उम्मेद पैलेस में करने का फैसला लिया। प्रियंका और निक ने अपने दोस्त और परिवार की सिक्योरिटी के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है। उम्मेद पैलेस में ये सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे तब तक के लिए ये किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।