{"_id":"5c3f2742bdec2273923c0d41","slug":"mukesh-ambani-son-akash-and-anant-ambani-on-trip-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबानी के बच्चे सैर पर निकले, 17 सिक्योरिटी गार्ड के साथ पीछे था 18 गाड़ियों का काफिला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: अंबानी के बच्चे सैर पर निकले, 17 सिक्योरिटी गार्ड के साथ पीछे था 18 गाड़ियों का काफिला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akash ambani anant ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल दिसंबर में ही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए थे । पूरे देश ने ईशा अंबानी की शादी देखी । ऐसी रॉयल शादी को देख लोगों की आंखें चौंधिया गईं । एक महीने बाद फिर से अंबानी परिवार के बच्चे चर्चा में आ गए हैं ।
2 of 5
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : instagram
अक्सर लोग सोचते होंगे कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार कैसी जिंदगी जीता होगा । हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो हाथ लगा है जिसको देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा कि ये अरबपति फैमिली कैसी जिंदगी जीती है ।
3 of 5
akash ambani
ये वीडियो 1 मिनट 31 सेकेंड का है । वीडियो में मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी कार में सैर करते नजर आ रहे हैं । दोनों भाई बेंटले बेंटायगा कार ड्राइव कर रहे हैं। मजेदार बात यह है उनकी कार के पीछे 18 गाड़ियों का काफिला चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mukesh ambani
जिस कार में आकाश और अनंत बैठे हैं उसकी कीमत 3.78 करोड़ रुपए है । ऐसी ही दो और गाड़ियां इस काफिले का हिस्सा हैं । इसके अलावा लैंड रोवर की 4 डिस्कवरी गाड़ियां भी हैं। एक रेंज रोवर, 3 रेंज रोवर स्पोर्ट्स, एक बीएमडब्लू एक्स 5 और 6 फोर्ड एंडेवर इस काफिला का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mukesh ambani
- फोटो : file photo
इन सभी गाड़ियों में 17 सिक्योरिटी गार्ड बैठे हुए हैं । खबरों की मानें तो आकाश और अनंत के पीछे कारों का जो काफिला चल रहा था उन कार की कुल कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है । इस वीडियो को देख आपको अंदाजा लग गया होगा कि अंबानी परिवार कितनी रॉयल लाइफ जीता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।