फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: 'उन्हें बदनाम करने का इरादा नहीं था', सोनाक्षी की परवरिश पर किए कमेंट पर 'शक्तिमान' ने दी सफाई

Tue, 17 Dec 2024 07:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Dec 2024 07:17 PM IST
सार

Mukesh Khanna-Sonakshi Sinha: अपने कमेंट पर सफाई देते हुए अभिनेता ने यह भी कहा कि मुझे आज की पीढ़ी तक अपना मैसेज पहुंचाना था। और मेरे पास एक हाई-फाई केस था, जिसे देख आज के माता-पिता और बच्चों तक मेरा यह मैसेज क्लियर जाएगा।

विज्ञापन
Mukesh Khanna has responded to Sonakshi Sinha Comment actor says I Had no malicious intention to malign her
सोनाक्षी सिन्हा-मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी के शक्तिमान यानी कि मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ जाते हैं। फिर चाहे वह बॉलीवुड में पान मसाला का एड करने वाले कलाकारों पर की गई टिप्पणी हो या कपिल शर्मा शो पर किया गया तंज हो। मुकेश खन्ना अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। पिछले दिनों अभिनेता ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर भी कमेंट किया था, जिस पर सोनाक्षी ने उन्हें करारा जवाब दिया था। अब अभिनेता ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है और कहा है कि उनका मकसद सोनाक्षी या उनके पिता को बदनाम करने का नहीं था।

Mukesh Khanna has responded to Sonakshi Sinha Comment actor says I Had no malicious intention to malign her
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

मुकेश खन्ना ने दी सफाई
हाल ही में, न्यूज 9 के साथ एक साक्षात्कार में मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे पता था कि केबीसी में मैं उनके बारे में टिप्पणी कर के उनको नाराज कर रहा था, लेकिन मैं बता दूं कि मेरा उनको या उनके पिता को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था क्योंकि वह मेरे सीनियर भी हैं। मेरे उनके साथ काफी अच्छे संबंध भी हैं।'

Sky Force Wrap: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' की शूटिंग पूरी, निर्देशक ने साझा की सेट से प्यारी झलकियां

Mukesh Khanna has responded to Sonakshi Sinha Comment actor says I Had no malicious intention to malign her
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स

आज की पीढ़ी को देना था मैसेज
अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरे कमेंट का उद्देश्य सिर्फ आज की जनरेशन पर कटाक्ष करने का था। आज की पीढ़ी गूगल और मोबाइल फोन के गुलाम बन गए हैं। आज के बच्चों का ज्ञान पूरी तरह से यूट्यूब और विकिपीडिया तक ही सीमित रह गया है। वह इससे आगे भी नहीं बढ़ पा रहे हैं। मेरा कमेंट करने का उद्देश्य सिर्फ इतना ही था।'

Laapataa Ladies: इन दो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 'फूल' बनने में की थी नितांशी की मदद, किरण राव को कहनी पड़ी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna has responded to Sonakshi Sinha Comment actor says I Had no malicious intention to malign her
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स

बच्चों को देना था उदाहरण
अपने कमेंट पर सफाई देते हुए अभिनेता ने यह भी कहा कि मुझे आज की पीढ़ी तक अपना मैसेज पहुंचाना था। और मेरे पास एक हाई-फाई केस था, जिसे देख आज के माता-पिता और बच्चों तक मेरा यह मैसेज क्लियर जाएगा। इनके देखकर वह सीख पाएंगे कि सामान्य ज्ञान होना कितना जरूरी है।

विज्ञापन
Mukesh Khanna has responded to Sonakshi Sinha Comment actor says I Had no malicious intention to malign her
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ - फोटो : ट्विटर
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह मामला तब शुरू हुआ था, जब मुकेश खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में सोनाक्षी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। यह उनकी नहीं बल्कि उनके पिता की गलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed