फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: 'आदिपुरुष' में 'रावण' का हास्य किरदार देख सैफ अली खान पर भड़के मुकेश खन्ना, जमकर लगाई लताड़

Tue, 20 Jun 2023 10:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna slams Saif Ali Khan on old comment making Ravan humorous says Who are you to change epic roles
मुकेश खन्ना, सैफ अली खान - फोटो : Social media

अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान अभिनीत और ओम राउत के निर्देशन वाली फिल्म 'आदिपुरुष' पर अपने विचार साझा किए। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही अपने संवादों को लेकर विवादों में घिरी हुई है। फिल्म की टीम पर मुकेश ने रामायण के चरित्र के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। इससे पहले मुकेश ने 'हनुमान' के डायलॉग की आलोचना की थी। अब उन्होंने 'रावण' की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान को फटकार लगाई है।

Mukesh Khanna slams Saif Ali Khan on old comment making Ravan humorous says Who are you to change epic roles
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश ने फिल्म के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बात की। उन्हें कहा कि फिल्म में सभी चरित्र गलत हैं। उन्होंने महाकाव्य 'रामायण' के चरित्रों को गलत तरीके से दर्शाने की कड़ी आलोचना की और कहा कि मेकर्स ने न केवल रामायण के चरित्र को गलत तरीके से दर्शाया, बल्कि उनकी वेशभूषा के मामले में भी अपराध किया। मुकेश ने याद किया कि कैसे सैफ ने एक पुराने साक्षात्कार में रावण की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह चरित्र को थोड़ा हास्य बना देंगे। इस पर मुकेश ने सैफ की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि रावण एक हास्य चरित्र नहीं था। साथ ही उन्होंने सैफ से पूछा कि आप हमारे महाकाव्य पात्रों के चरित्र चित्रण को बदलने वाले कौन होते हैं।

Adipurush: 'राघव की भूमिका निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी', आदिपुरुष में अपने किरदार को लेकर बोलें प्रभास

Mukesh Khanna slams Saif Ali Khan on old comment making Ravan humorous says Who are you to change epic roles
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश ने चमगादड़ पर उड़ने वाले रावण के चित्रण के लिए निर्माताओं को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में दृश्यों के साथ छेड़छाड़ की गई। निर्माताओं ने इस तथ्य को छिपाने के लिए दूसरे टीजर से इस दृश्य को काट दिया। ट्रेलर पर हुए विवाद के बाद भी फिल्म में कोई बदलाव नहीं हुए।

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में आलिया को याद आई नवाज संग अपनी लव स्टोरी, अब इस इटैलियन शख्स को कर रहीं डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna slams Saif Ali Khan on old comment making Ravan humorous says Who are you to change epic roles
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले मुकेश खन्ना ने फिल्म के निर्माताओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि 'हनुमान' के डायलॉग को सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई टपोरी बोल रहा है। रामायण के किरदार ऐसे बात करते हैं क्या? ऐसा लगता है कि ओम राउत को रामायण का ज्ञान नहीं है। 'आदिपुरुष' से भयानक तमाशा नहीं हो सकता। लेखक मनोज मुंतशिर ने तो इस रामायण को कलयुगी बना दिया है।

Sushma Seth Birthday: 'हम लोग' की इस 'दादी' के दीवाने थे लोग, एक्ट्रेस के लिए दूरदर्शन पहुंचते थे लेटर

विज्ञापन
Mukesh Khanna slams Saif Ali Khan on old comment making Ravan humorous says Who are you to change epic roles
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आदिपुरुष' का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल निभाया है। हनुमान का किरदार देवदत्त नागे ने निभाया है। विवादों के बाद निर्माताओं ने फिल्म के संवाद बदलने का निर्णय लिया है।

'आदिपुरुष' पर हाहाकार, फिर भी दुनियाभर में गूंजा 'जय श्री राम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed