फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी पर मुकेश खन्ना के कमेंट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया तीखा जवाब, बोले- 'किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

Fri, 10 Apr 2020 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 10 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna target Sonakshi Sinha not giving Ramayan related answer Shatrughan Sinha  reaction
Shatrughan Sinha, Sonakshi and Mukesh Khanna - फोटो : twitter

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर 'कौन बनेगा करोड़पति' में 'रामायण' के सवाल का जवाब न दे पाने को लेकर हाल ही में तंज कसा। अभिनेता ने अपने बयाने में कहा था कि 'रामायण' दोबारा शुरू हो गई है और वो सोनाक्षी जैसे लोगों की अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा। अब इस मामले पर सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता और राजनीति से जुड़े शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। 

Mukesh Khanna target Sonakshi Sinha not giving Ramayan related answer Shatrughan Sinha  reaction
shatrughan sinha - फोटो : file photo

खास बात है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान में मुकेश खन्ना का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा साफ था। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न ने कहा- 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'

Mukesh Khanna target Sonakshi Sinha not giving Ramayan related answer Shatrughan Sinha  reaction
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

अभिनेता ने आगे कहा- 'मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपने आप में ही एक स्टार है। मुझे उसका करियर बनाने में मदद नहीं करनी पड़ी। वह एक ऐसी बेटी है, जिस पर हर पिता को गर्व होगा। अगर रामायण के सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं तो इसका मतलब यह नहीं कि वे एक अच्छी हिंदू नहीं है। उसे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं। मुझे लगता है कि वह अपने आप में सक्षम हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna target Sonakshi Sinha not giving Ramayan related answer Shatrughan Sinha  reaction
Mukesh Khanna - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा था- 'सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखनी चाहिए जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।'

विज्ञापन
Mukesh Khanna target Sonakshi Sinha not giving Ramayan related answer Shatrughan Sinha  reaction
मुकेश खन्ना

'नई पीढ़ी बहुत सारे उलझने हैं। टिकटॉक वीडियोज और पश्चिमी सभ्यता के कारण आज की पीढ़ी भारतीय संस्कारों से भटक गई है। इतिहास, पौराणिक कथाओं, आध्यात्म के लिए उनके पास समय नहीं है और ना ही वह इस ओर समय देना चाहते हैं।'

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे सुनील शेट्टी, अक्षय ने भी दिया था साथ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed