रहमान के बनाए गाने 'मसकली' के रीमिक्स को लेकर रीमिक्स मास्टर तनिष्क बागची की जो इज्जत सोशल मीडिया पर उतरी है, इसके बाद शायद ही वह किसी पुराने गाने को रीमिक्स के लिए हाथ लगाएं। ये अलग बात है कि अगर उनका मकसद सिर्फ पैसा ही कमाना है तो फिर उन्हें कौन रोक सकता है? हालांकि रीमिक्स पर बहस नई नहीं है। इससे पहले भी रीमिक्स गीतों पर कहासुनी होती रही है। आज कुछ ऐसे रीमिक्स गीतों के बारे में बताते हैं जिनमें कुछ को पसंद किया गया और कुछ को सिरे से नकारा दिया गया। हमने आपके लिए छांटे हैं कुछ रीमिक्स गाने और साथ ही इनके ओरीजनल्स भी यहां मौजूद हैं, आप खुद ही देखिए दोनों गाने और बताइए कि बेहतर कौन सा है?
कभी पास तो कभी फेल हुए रीमिक्स गाने, इन 10 गानों में से आप बताइए सबसे बेहतरीन कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दो तीन
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' में जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माए गए गीत एक दो तीन को बहुत बुरी प्रतिक्रियाएं मिलीं। फिल्म 'तेजाब' के निर्देशक एन चंद्रा और कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस आइटम नंबर को न सिर्फ घटिया बताया, बल्कि इसके निर्माताओं पर केस तक दायर करने की बात कह दी। पुराने गीत को माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। गीत उन्हें भी खास पसंद नहीं आया था, लेकिन वे इस गीत पर प्रतिक्रिया देने से हमेशा बचती रही थीं।
ओरीजनल
रीक्रिएटेड
ओ साकी साकी
जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' में नोरा फतेही पर फिल्माया गया ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हुआ। सोशल मीडिया पर नोरा के तो बहुत फैन हैं, लेकिन उन्होंने नेहा कक्कड़ के गाए गीत की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा दीं। संजय दत्त की फिल्म 'मुसाफिर' में कोइना मित्रा पर फिल्माए गए इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस गीत को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने आवाज दी है।
ओरीजनल
रीक्रिएटेड
आंख मारे
वर्ष 2018 में आई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' में ये गाना नेहा कक्कड़ और मीका सिंह ने गाया है, और तनिष्क बागची ने संगीत दिया है। इस गीत को बहुत मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ये गीत फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। अरशद वारसी फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि इस गीत का रीमेक बनाया गया। हालांकि अल्का याग्निक को ये गीत बिलकुल पसंद नहीं आया था।
ओरीजनल
रीक्रिएटेड
मेरे अंगने में
ये गीत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' से लिया गया है। होली के शुभ अवसर पर लोगों को लुभाने के लिए इस म्यूजिक वीडियो को जैकलीन फर्नांडिस और बिग बॉस 13 के प्रतियोगी आसिम रियाज पर फिल्माया गया है। इस गीत के रिलीज होने की ही देर थी कि सुनने वालों ने बनाने वालों को मुंह भर भर कर खरी खोटी सुनाना शुरू कर दीं। नए गाने को नेहा कक्कड़ और राजा हसन ने गाया है जबकि पुराने गीत को खुद अमिताभ बच्चन ने गाया है।
ओरीजनल
रीक्रिएटेड