पूरी दुनिया में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड नाम से मशहूर सिर्फ अपनी एक्टिंग और डांस के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म से ही ऋतिक ने खुद को काफी फिट रखा और वक्त के साथ ही साथ ये फिटनेस भी बढ़ती चली गई। लेकिन फिल्म सुपर 30 के लिए ऋतिक को अपना वजन बढ़ाना पड़ा और उसके बाद रिलीज हुई फिल्म वॉर के लिए ऋतिक को वापस फिट होना पड़ा। लेकिन फैट टू फिट का ये सफर ऋतिक के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऋतिक ने खुद अपनी फिटनेस जर्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
VIDEO:'सुपर 30' के बाद ऋतिक ने 'वॉर' के लिए खुद को ऐसे किया था फिट, जानें क्यों टाइगर श्रॉफ को कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जुलाई 2019 को ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की जर्नी दिखाई गई थी। ऐसे में अपने आप को आनंद के किरदार में ढालने के लिए ऋतिक ने वजन बढ़ाया।
सुपर 30 के बाद यशराज बैनर की फिल्म वॉर, 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 317.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में एक बार फिर ऋतिक रोशन का ग्रीक गॉड अवतार देखने को मिला। फिल्म में ऋतिक के किरदार का नाम कबीर था।
View this post on Instagram
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
अब बात करते हैं ऋतिक रोशन के वायरल वीडियो की तो सुपर 30 के शूट खत्म होने से वॉर का शूट शुरू होने के बीच ऋतिक रोशन ने कैसे खुद को छह महीने फिट किया, वीडियो यही दिखाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक बता रहे हैं कि उनको बैक पेन के साथ ही साथ स्लिप डिस्क का भी प्रॉब्लम है। लेकिन वो हार नहीं मानते हैं और आखिरकार वापस पुराने फिट अवतार में आ ही जाते हैं।
वीडियो में ऋतिक कहते हैं कि, 'मुझे वापस अपने पुराने में रूप में आने के लिए किसी मकसद की जरूरत थी, तो ऐसे में टाइगर श्रॉफ मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं थे। ये मेरे लिए बहुत बहुत मुश्किल था। लेकिन बस उस एक दिन के लिए मैं हर दिन मेहनत करता रहा।' गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ भी अपने डांस के साथ ही साथ अपनी दमदार बॉडी के लिए फेमस हैं। ऐसे में जब ऋतिक पर्दे पर टाइगर के साथ दिखते तो वो खुद को किसी भी कीमत पर कम नहीं रखना चाहते थे।