फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav Death: फिल्म में दिखा मुलायम का पूरा सफरनामा, लेकिन नजर नहीं आई उनकी मोहब्बत

Mon, 10 Oct 2022 11:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Oct 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav passed away film about main mulayam singh yadav hu family wife sadhna gupta malti akhilesh
साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह बीते लंबे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा था लेकिन 10 अक्तूबर की सुबह उनके निधन की खबर ने लोगों को भावुक कर दिया। एक तरफ राजनेता से लेकर सिनेमा जगत के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो दूसरी तरफ आम लोग उनकी जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। साल 2021 में मुलायल सिंह यादव पर एक फिल्म बनी थी, जिसका नाम 'मैं मुलायम सिंह यादव' है। इस फिल्म में मुलायम के परिवार के बारे में खुलकर बताया गया है। आइए आपको इस फिल्म के जरिए ही उनकी निजी जिंदगी के कुछ जरूरी पहलू से रूबरू करवाते हैं। 

Mulayam singh yadav passed away film about main mulayam singh yadav hu family wife sadhna gupta malti akhilesh
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

अमित सेठी बने मुलायम
मुलायम सिंह यादव की जिंदगी से कई लोग जुड़े हुए थे, जिनमें से कुछ करीबी लोगों का जिक्र इस फिल्म में काफी बारीकी से किया गया। सुवेंदु घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित सेठी ने मुलायम सिंह यादव का दमदार किरदार निभाया था और उनकी पहली पत्नी के किरदार में प्रेरणा सिंह नजर आई थीं। इस फिल्म में मुलायम के भाई शिवपाल के रोल में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह, राम मनोहर लोहिया के किरदार में प्रकाश बलबेटो और चरण सिंह के किरदार में गोविंद नामदेव चौधरी दिखे थे। फिल्म में मुलायम के माता-पिता तक का जिक्र किया गया था और यह रोल जरीना वहाब और अनुपम श्याम ने निभाया था। 

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav Death: अमिताभ बच्चन से विशेष स्नेह रखते थे नेताजी, बनाया था यूपी का ब्रांड एंबेसडर
 

Mulayam singh yadav passed away film about main mulayam singh yadav hu family wife sadhna gupta malti akhilesh
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में नहीं दूसरी पत्नी का जिक्र
इस फिल्म में मुलायम सिंह की पहली पत्नी के किरदार को काफी अच्छे से बताया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी ने अपने पति का साथ हर मुश्किल समय में दिया था। लेकिन पूरी फिल्म में साधना गुप्ता का जिक्र तक नहीं है, जो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। कहा जाता है कि जब साधना अपने पहले पति चंद्र प्रकाश गुप्ता से तलाक लेकर राजनीति में आई थीं तब उनकी मुलाकात मुलायम यादव से हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। काफी समय तक दुनिया को दोनों के रिश्ते के बारे में पता ही नहीं था और मुलायम ने भी परिवार की वजह से अपने इस रिश्ते को कभी नाम देने की हिम्मत नहीं की। यह साफ है कि साधना मुलायम की जिंदगी का अहम हिस्सा रही हैं लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म में उनका कोई जिक्र नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam singh yadav passed away film about main mulayam singh yadav hu family wife sadhna gupta malti akhilesh
बहू अपर्णा यादव के साथ मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

कैसे पास आए मुलायम और साधना 
अखिलेश यादव की बायोग्राफी 'बदलाव की लहर' में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का भी जिक्र है। इस किताब में बताया गया है कि मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना ने ही नर्स को रोका था। दरअसल, साधना भी नर्स रही थीं। उन्होंने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक नर्सिंग होम में काम भी किया था। जब ये बात मुलायम को मालूम हुई तो वह साधना से काफी प्रभावित हुए। 

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav Death: बचपन से सपा संरक्षक बनने तक, इस फिल्म में जानिए मुलायम की जिंदगी से जुड़ा हर पहलू

विज्ञापन
Mulayam singh yadav passed away film about main mulayam singh yadav hu family wife sadhna gupta malti akhilesh
पत्नी साधना गुप्ता, बेटे अखिलेश और दूसरी बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

कैसे थे अखिलेश के साधना से रिश्ते
साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी का एक लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद ही मुलायम ने साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। हालांकि, अखिलेश यादव को अपने पिता का यह फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लेकिन मुलायम अपने बेटे को मनाने की हर मुमकिन कोशिश करने लगे और इसमें वह सफल भी रहे। कहा जाता है कि उस वक्त दोनों के बीच एक समझौता हुआ था कि साधना के बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहेंगे और ऐसा ही हुआ। वह राजनीति से दूर रहे। लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में उतरीं और उन्होंने भाजपा का हाथ थामा। वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed