फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav Death: अमिताभ बच्चन से विशेष स्नेह रखते थे नेताजी, बनाया था यूपी का ब्रांड एंबेसडर

Mon, 10 Oct 2022 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Oct 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav relation with Amitabh Bachchan Netaji appointed him UP brand ambassador during his regime
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के बच्चन परिवार से भी काफी करीबी संबंध रहे। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के साथ भी मुलायम सिंह के रिश्ते मधुर रहे। बच्चन परिवार के शादी-ब्याह और समारोह में मुलायम सिंह यादव हमेशा शरीक हुए।

Mulayam Singh Yadav relation with Amitabh Bachchan Netaji appointed him UP brand ambassador during his regime
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव-अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी बने थे यूपी के ब्रांड एंबेसडर
मुलायम सिंह यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अमिताभ बच्चन को यूपी का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। यह साल था 2007। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब अमिताभ बच्चन देश की ऐसी पहली हस्ती बने थे, जिन्हें भारत के किसी राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। दरअसल, अमिताभ बच्चन की उस दौर में समाजवादी पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले दिवंगत नेता अमर सिंह के साथ खास दोस्ती थी। इसी दौरान अमिताभ बच्चन को यूपी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। इस दौरान बिग बी ने पार्टी का प्रचार भी किया था। हालांकि, यह पार्टी पर ही उल्टा पड़ गया था। 

Mulayam Singh Yadav relation with Amitabh Bachchan Netaji appointed him UP brand ambassador during his regime
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने बताया था 'यूपी में है दम'
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार आवाज के जरिए "यूपी में बहुत दम है, क्योंकि जुर्म यहां कम है' का प्रचार करने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन इसका असर सकारात्मक होने के बजाय ठीक उलट हुआ। लोगों के मन में यूपी का ब्रांड प्रभाव छोड़ने के बजाय गुस्सा भरता चला गया। नतीजा यह हुआ कि उस साल सपा बुरी तरह चुनाव हारी। माना तो यह भी जाता है कि अमिताभ को यूपी का ब्रांड एंबेसडर बनाने के पीछे की वजह भी पूरी तरह राजनीतिक थी। अमिताभ बच्चन और अमर सिंह दोनों ही मुलायम सिंह के करीबी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त अमिताभ को यूपी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था उस वक्त राज ठाकरे ने यूपी के लोगों पर तंज कसा था। उस वक्त अमिताभ को यूपी का दिखाए जाने के लिए यह कदम उठाया जाना जरूरी था। वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनावों के वक्त मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। उनके सामने सत्ता बचाने की बड़ी चुनौती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ को बारबंकी में जमीन भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav relation with Amitabh Bachchan Netaji appointed him UP brand ambassador during his regime
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार अचानक पहुंच गए थे अमिताभ के घर
बच्चन परिवार को नेताजी कितनी अहमियत देते थे, इससे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी है। एक बार मुलायम सिंह यादव अचानक मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले पर पहुंच गए थे। दरअसल मामला साल 1994 का है। तब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। सीएम रहते मुलायम ने कलाकारों के लिए यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। यश भारती पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में अमिताभ के पिता और देश के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन का नाम भी शामिल है। मुलायम सिंह यादव ने हरिवंश राय बच्चन को उनके घर जाकर सम्मानित किया था। दरअसल, जिस दिन लखनऊ में यश भारती सम्मान दिया जाना था उस दिन अचानक हरिवंश राय बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। वह मुंबई से लखनऊ आ पाने में असमर्थ थे। एक बातचीत के दौरान उस दिन का जिक्र करते हुए बिग बी ने कहा था, 'जब मुलायम सिंह को ये पता चला तो वह खुद लखनऊ से अचानक मुंबई चले आए थे और घर पर आकर उनके पिताजी को सम्मानित किया था।'

Urvashi Rautela-Rishabh Pant: ऋषभ पंत का पीछा करने पर ट्रोल हुईं उर्वशी, यूजर्स बोले- कुछ ज्यादा नहीं हो रहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed