इस बात में कोई शक नहीं है कि सिनेमा जगत का राजनीति से गहरा संबंध है। बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे राजनीति में उतरकर अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं। इतना ही नहीं, कई फिल्ममेकर्स राजनेताओं की जिदंगी पर आधारित फिल्में भी बना चुके हैं। साल 2021 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी पहली पत्नी मालती देवी का जिक्र किया गया थ, जो इस दुनिया में नहीं हैं। मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया है। 9 जुलाई को साधना गुप्ता ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Films On Politics: सिर्फ मुलायम नहीं, इन नेताओं पर भी बनीं फिल्में, सियासत संग परिवार से भी कराया गया रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू: द ज्वेल ऑफ इंडिया
जवाहर लाल नेहरू की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तनुजा, रीता भादुरी, गिरीश कर्नाड, अनुपम खेर, प्रताप शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन किरण कुमार ने किया था।
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
2019 में आई 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सोनिया गांधी के किरदार में सुजैन बर्नेट नजर आई थीं। वहीं, राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रोल में अहाना कुमरा दिखी थीं।
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित फिल्म में उनके चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बने तक के सफर को दिखाया गया है। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री का किरदार निभाया था। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी क्योंकि इस फिल्म को 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही रिलीज करने की बात चल रही थी। फिल्म चुनाव खत्म होने के बाद यह पर्दे पर आई।
ठाकरे
2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ठाकरे' बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ठाकरे का किरदार निभाया था। फिल्म में नवाजुद्दीन के अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसमें ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदार अमृता राव ने निभाया था।