फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थिएटर मालिकों की फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज न करने की अपील, करण जौहर ने भी सुर से सुर मिलाया

Tue, 05 May 2020 09:34 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 May 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Multiplex Association of India urges actors directors to holding their films and releasing them in theatres
- फोटो : ट्विटर

देश के सिनेमाघरों की यूनियन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से अपील की है कि वे इस मुश्किल की घड़ी में सिनेमाघरों पर भरोसा जताएं और थिएटर अनुभव को खत्म करने की कोशिशें न करें। एसोसिएशन ने फिल्म निर्माताओं से लॉकडाउन खत्म होने तक सब्र करने को कहा है और ये भी कहा है कि वे अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज न करें। कोरोना काल में मनोरंजन कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग घरों में खाली हैं और वह वक्त गुजारने के लिए तेजी से डिजिटल माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। 


 

Multiplex Association of India urges actors directors to holding their films and releasing them in theatres
AB Aani CD - फोटो : ट्विटर

बीते दिनों तमाम ऐसी फिल्में देखी गई हैं जिन्हें या तो सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया या वक्त से पहले ही ओटीटी के हवाले कर दिया गया। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी', 'बमफाड', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'बागी 3' शुमार है। आगे भी ऐसी चर्चा चल रही है कि अगर सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने की संभावना नहीं दिखाई देती है तो फिल्म निर्माताओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्मों को रिलीज कर देना चाहिए। इस फेहरिस्त में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी चर्चा चल रही है। शूजित सरकार ने भी अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को ओटीटी पर रिलीज करने का अंदेशा जताया। 

Multiplex Association of India urges actors directors to holding their films and releasing them in theatres
बम्फाड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'घूमकेतू' जी5 पर दस्तक देने को तैयार है। परेश रावल के बेटे आदित्य की डेब्यू फिल्म बमफाड़ सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुई। अब मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में इस महामारी के चलते सिनेमा सेक्टर को वित्तीय तौर पर काफी नुकसान हुआ है। देश भर में हजारों स्क्रीन्स को मजबूरी में बंद करना पड़ा है। इसके चलते सिनेमा कर्मचारियों से लेकर सिनेमाघरों में तमाम तरह की आपूर्तियां करने वालों को तमाम कष्ट उठाने पड़ रहे हैं। यह स्थिति काफी भयावाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Multiplex Association of India urges actors directors to holding their films and releasing them in theatres
सिनेमा हॉल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हालात काबू में होने पर सभी स्टूडियो पार्टनर्स, निर्माताओं, कलाकारों, और कंटेंट निर्माताओं से अपनी फिल्मों को थियेटर्स में रिलीज कर सिनेमा प्रदर्शन क्षेत्र का समर्थन करने की अपील की है। उनके अनुसार जब हालात काबू में आ जाएंगे तब लोगों की मांग और नई फिल्मों के भरोसे से फिल्म इंडस्ट्री का व्यापार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा। फिल्मों को थियेटर में देखने के अनुभव को बचाने की जरुरत है और यह सभी पक्षों के सहयोग से ही मुमकिन है।

विज्ञापन
Multiplex Association of India urges actors directors to holding their films and releasing them in theatres
karan johar - फोटो : Social Media

वहीं इस मुद्दे पर फिल्मकार करण जौहर ने भी अपना पक्ष साझा किया है। उन्होंने सिनेमाघर मालिकों के सुर में सुर मिलाते हुए कहा, 'मैं अपने मीडिया के दोस्तों से यह निवेदन करना चाहता हूं कि वे फिल्म बिरादरी को लेकर किसी भी निर्णय पर न पहुंचे। यह व्यापार के लिए बदलता समय है और गलत खबरें सिर्फ इस परिस्थिति को बदतर ही बनाएंगे। कृपया किसी अकाउंट पर आधिकारिक खबर के लिए रुकें। यह एक नम्र निवेदन है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed