फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले ही चुनाव में हार की कगार पर उर्मिला मातोंडकर, यहां जानें 'रंगीला गर्ल' का फिल्मी सफर

Thu, 23 May 2019 11:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 May 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Mumbai North Lok Sabha Election Result 2019 Urmila Matondkar and Gopal Shetty
गोपाल शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट के नतीजे पर सबकी नजर रहेगी। इस सीट पर कांग्रेस से बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गोपाल शेट्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। शुरुआती रुझानों में उर्मिला गोपाल शेट्टी से करीब 86926 से पीछे हैं। उर्मिला की राजनीति में ये पहली पारी है। इस सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले गए। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर  54.72 फीसदी मतदान हुआ था। इतना ही नहीं दोनों पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। यहां जानें एक्टिंग से राजनीति में आई उर्मिला के बारे में सबकुछ।

Mumbai North Lok Sabha Election Result 2019 Urmila Matondkar and Gopal Shetty
नामांकन के लिए जातीं उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है। 
Mumbai North Lok Sabha Election Result 2019 Urmila Matondkar and Gopal Shetty
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai North Lok Sabha Election Result 2019 Urmila Matondkar and Gopal Shetty
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
रंगीला फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था। देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने।
विज्ञापन
Mumbai North Lok Sabha Election Result 2019 Urmila Matondkar and Gopal Shetty
urmila matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed