पूरे देश में कोरोना से जंग जारी है। ऐसे में कोविड 19 के खिलाफ सितारे भी मैदान में उतर आए हैं। एक तरफ जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स न सिर्फ आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं, बल्कि कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव तरीके से शुक्रिया भी कह रहे हैं। ऐसे में अब रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस के लिए आगे आए हैं।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फिर आगे आए रोहित, मदद के लिए मुंबई पुलिस को दिए इतने होटल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड के सुपरहिट निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी ने कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरी मुंबई पुलिस को अपने आठ होटल्स दिए हैं। खास बात है कि इन होटल्स में कोरोना से जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को नाश्ता और डिनर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को इस बात के लिए धन्यवाद किया है। वहीं इससे पहले भी रोहित मदद के लिए आगे आ चुके है।
रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रोहित की तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें भी किसी हीरो से कम नहीं बता रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हुए लिखते हैं कि वक्त आने पर ये सब वसूल लेंगे। वहीं रोहित के फैंस ट्रोलर्स की क्लास लगाते भी नजर आ रहे हैं।
#RohitShetty has facilitated eight hotels across the city for our on-duty #CovidWarriors to rest, shower & change with arrangements for breakfast & dinner.
We thank him for this kind gesture and for helping us in #TakingOnCorona and keeping Mumbai safe.
याद दिला दें कि रोहित शेट्टी से पहले सोनू सूद भी अपने होटल्स को क्वारंटीन और कोरोना योद्धाओं के लिए खोल चुके हैं। वहीं अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति ने भी अपने होटल्स को मदद के लिए दिया है। इसके साथ ही शाहरुख खान भी अपना ऑफिस मदद के लिए दे चुके हैं।
गौरतलब है कि इस मुसीबत के वक्त में पूरा बॉलीवुड आगे बढ़कर मदद कर रहा है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, वरुण धन, कपिल शर्मा, विकी कौशल, आलिया भट्ट सहित कई सितारे पीएम और सीएम केयर्स से जुड़कर आर्थिक मदद कर चुके हैं। इसके साथ ही मानसिक रूप से भी सितारे अपने फैंस का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। कभी शॉर्ट फिल्म तो कभी गाना, सेलेब्स अलग अलग तरीकों से कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ सलमान खान का गाना 'प्यार करोना' वायरल हो रहा है