फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरहिट हुई थी सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी, जानिए 30 साल बाद अब कहां हैं 'मैंने प्यार किया' की स्टारकास्ट

Tue, 21 Apr 2020 06:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Bhagyashree Film Maine Pyar Kiya StarCast then and now
मैंने प्यार किया - फोटो : Twitter

सलमान खान और भाग्यश्री की बेहतरीन फिल्म 'मैंने प्यार किया' आज भी लोगों की पहली पसंद है। लॉकडाउन के बीच कई बार इस फिल्म को टीवी पर दिखाया जा चुका है। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 30 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन इससे जुड़ी यादें आज भी लोगों के बीच कायम हैं। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए। दिल दीवाना बिन सजना के को लोग आज भी बेस्ट रोमांटिक गानों में से एक मानते हैं। आज then and now कॉलम में हम आपको बताने जा रहे हैं इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में।

Salman Khan Bhagyashree Film Maine Pyar Kiya StarCast then and now
Bhagyashree - फोटो : Twitter

भाग्यश्री- सुमन

भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से सलमान के साथ डेब्यू किया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों रात सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब भाग्यश्री के बेटे फिल्मों में आ गए हैं। फिल्मों से दूरी बना चुकीं भाग्यश्री इवेंट में नजर आती हैं। 

Salman Khan Bhagyashree Film Maine Pyar Kiya StarCast then and now
salman khan - फोटो : Twitter

सलमान खान- प्रेम

अपनी ज्यादातर फिल्मों में प्रेम बनने वाले सलमान खान 54 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं हुई है। सलमान ने कल ही अपना नया गाना प्यार करोना रिलीज किया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सलमान का स्टारडम आज भी हिंदी सिनेमा में कायम है। सलमान खान ने 'वॉन्टेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Bhagyashree Film Maine Pyar Kiya StarCast then and now
alok nath - फोटो : Twitter

आलोक नाथ- करण

राजश्री प्रोडक्शंस की हर फिल्म में नजर आने वाले बाबूजी यानि आलोक नाथ को भला हम कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में आलोक नाथ ने भाग्यश्री के पिता का किरदार निभाया और खूब पॉपुलर हुए। इसके बाद उन्होंने कुछ टीवी शोज में भी काम किया। आलोक नाथ फिलहाल अपने ऊपर लगे यौन शोषण आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Bhagyashree Film Maine Pyar Kiya StarCast then and now
reema lagoo - फोटो : Twitter

रीमा लागू- कौशल्या

रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल से की थी। रीमा को असली पहचान फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली थी। इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड की सुपर मॉम रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं हैं। रीमा लागू ने सलमान, शाहरुख से लेकर आमिर खान तक की मां का रोल निभाया है। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed