फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'देसी गर्ल' ने बताए 'देसी नुस्खे', लॉकडाउन में ऐसे रखिए बालों का ख्याल

Tue, 21 Apr 2020 06:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 21 Apr 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra home remedies for hairs during lockdown
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। लॉकडाउन में कभी वो पति के साथ पोस्ट शेयर कर रही हैं तो कभी खाना बना रही हैं। प्रियंका ने एक और वीडियो शेयर किया है इस बार उन्होंने फैंस के लिए देसी नुस्खा शेयर किया है।

priyanka chopra home remedies for hairs during lockdown
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका ने बालों की देखभाल को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो घरेलू नुस्खा बता रही हैं। उन्होंने बालों की देखभाल करने वाला एक प्रचलित उपाय बताया है। वीडियो में उनका देसी अंदाज देखते ही बनता है। नया वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

priyanka chopra home remedies for hairs during lockdown
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका कहती हैं कि 'दही लें, उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर एक अंडा फोड़कर डालें। आधे घंटे तक इसे बालों पर लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।' प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'धूल से बचने के लिए आप घर पर ये ट्राई कर सकते हैं। बालों के ट्रीटमेंट के लिए मेरी मां ने मुझे ये सिखाया था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra home remedies for hairs during lockdown
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका ने डिस्कलेमर भी दिया है, 'मेरे लिए ये कमाल का है। हालांकि इसकी महक आपको पसंद नहीं आएगी। बालों से दही को पूरी तरह से हटाने के लिए आपको दो बार शैंपू की जरूरत होगी। तब कंडीशनर तो करना ही होगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A few years ago I shared some DIY beauty hacks with @voguemagazine. Seems like a good time to dust these off to try during quarantine. This is a recipe for a hair treatment that my mom taught me, and her mom taught her. Full Fat Yogurt, 1 tsp honey, 1 egg. Let it sit in your hair for 30 min and rinse with warm water.⁣ ⁣ Disclaimer: while this works wonders (for me), it doesn’t smell the best. You may need to shampoo twice to remove all the yogurt, and then condition as usual.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
priyanka chopra home remedies for hairs during lockdown
Priyanka Chopra and PM Modi - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि दी है। जब प्रियंका की इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया तो देसी गर्ल ने भी इस पर उनको धन्यवाद दिया। प्रियंका ने लिखा, 'धन्यवाद श्री नरेंद्र मोदी। हम सब साथ में बेहद मजबूत हैं। उन सभी लोगों का भी बेहद शुक्रिया जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना योगदान दिया है।'

नागपुर पुलिस ने आश्रय गृह के लोगों को दिखाई 'तानाजी', ट्वीट कर अजय देवगन ने कह दी ये बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed