{"_id":"5f576d118ebc3ea40371b41e","slug":"mumbai-police-to-probe-kangana-ranaut-for-allegedly-taking-drugs-actress-reaction-on-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स एंगल पर कंगना रनौत ने किया महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार, कहा- 'सबूत मिला तो हमेशा के लिए छोड़ दूंगी मुंबई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स एंगल पर कंगना रनौत ने किया महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार, कहा- 'सबूत मिला तो हमेशा के लिए छोड़ दूंगी मुंबई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार के बीच शुरू हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कंगना के ड्रग्स लेने की जांच की जाएगी। अध्ययन सुमन के एक इंटरव्यू को आधार बनाकर कंगना मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच की जाएगी। इस बीच कंगना ने कहा है कि अगर उनका ड्रग्स से किसी भी तरह का कनेक्शन निकलता है तो वह मुंबई छोड़ देंगी।
2 of 5
अनिल देशमुख
- फोटो : ANI
कंगना ने ट्वीट कर कहा है, मैं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस उपकार से बहुत खुश हूं। कृपया मेरा टेस्ट कीजिए। मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच कीजिए। अगर आपको ड्रग पेडलर से कभी भी मेरा कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है।
इससे पहले कंगना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मनाली स्थित अपने घर से मंडी के लिए रवाना हुईं। कंगना मंगलवार रात को भांबला स्थित अपने पैतृक मकान में रुकेंगी। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह चंडीगढ़ से मुंबई रवाना होगी। शिवसेना के सांसद संजय राउत सहित अन्य लोगों की ओर से बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को मुंबई न आने की धमकी के बाद केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है।
इससे पहले गृह मंत्री देशमुख ने कहा है कि विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक द्वारा प्रस्तुत अनुरोध के अनुसार, मैंने विधानसभा में जवाब दिया और कहा कि कंगना रनौत के संबंध अध्ययन सुमन के साथ थे, जिन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह ड्रग्स लेती हैं और उन्हें मजबूर भी करती हैं। मुंबई पुलिस इस मामले पर गौर करेगी। इसी के आधार पर अब सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत
- फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
बता दें संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना से कहा कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।