{"_id":"5bc80be7bdec22698c6e3a68","slug":"mummun-dutta-tarak-mehta-ka-oolta-chasma-fame-babita-ji-me-too-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरमान कोहली ने की थी इस एक्ट्रेस की पिटाई, अब बोलीं- 'हर उम्र में होता है महिलाओं का शोषण'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरमान कोहली ने की थी इस एक्ट्रेस की पिटाई, अब बोलीं- 'हर उम्र में होता है महिलाओं का शोषण'
Thu, 18 Oct 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
munmun dutta
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब टीवी पर आने वाले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता ने #MeToo कैंपेन का समर्थन किया है। वैसे तो बॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत का श्रेय तनुश्री दत्ता को जाता है लेकिन मुनमुन दत्ता काफी समय से इस बात को उठाती रही हैं।
2 of 7
munmun dutta
- फोटो : instagram
अब जब यौन शोषण पर महिलाएं खुलकर आगे आ रही हैं तो मुनमुन दत्ता ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा कि 'हर महिला को कभी ना कभी लैंगिक शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जो महिलाएं आज #MeToo कैंपेन के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं उनका सम्मान किया जाना चाहिए।'
3 of 7
मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता ने पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था कि 'यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस कैंपेन से जुड़ना और इसे झेल चुकी हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से ही यह बात साफ होती है कि यह समस्या कितनी बड़ी है। आपको आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। यह आप सब की नाक के नीचे हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, मांओं, पत्नियों और यहां तक की मेड तक के साथ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुनमुन दत्ता
मुनमुन ने लिखा, 'ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा करके मैं वापस बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थीं क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।'
विज्ञापन
5 of 7
मुनमुन दत्ता
मुनमुन आगे कहती हैं, 'आप समझ नहीं पाती कि आप अपने पैरेंट्स को यह कैसे बताएंगी या आप शर्म के मारे यह किसी को बता ही नहीं पाती हैं और तब आपके भीतर मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा होने लगती है, क्योंकि आपको लगता है कि यही वह अपराधी है जिनकी वजह से आपको यह महसूस करना पड़ा है। एक ऐसी भावना, जिससे बाहर आने में आपको सालों लग जाते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।