अभिनेत्रियों के बीच प्रतिद्वंद्विता का चलन 70 के दशक से ही रहा है और उस समय की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्वियों में से एक शर्मिला टैगोर और मुमताज थीं। दोनों प्रमुख महिलाएं कथित तौर पर एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाती थीं और अपने करियर के दौरान एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखी थी। नवीनतम इंटरव्यू में, मुमताज ने अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ अपनी सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात की।
Mumtaz: 'उनकी फ्लॉप फिल्में ज्यादा थीं...', शर्मिला टैगोर के साथ 'दुश्मनी' पर मुमताज ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर और मुमताज दोनों ने कई फिल्मों में अभिनय किया था। हालांकि, उस दौर में शर्मिला और मुमताज के बीच 'दुश्मनी' की अफवाहों ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया था। इसी को लेकर हालिया इंटरव्यू में मुमताज ने कहा, 'मैं शर्मिला टैगोर की बहुत इज्जत करती हूं। वह मुझसे कहीं ज्यादा पढ़ी लिखी और ज्ञानी हैं। मैं आठ साल की उम्र से काम कर रही हूं, मैंने अपने काम के दौरान सबकुछ सीखा है। शर्मिला हों या कोई और अभिनेत्री मुझे उस वक्त किसी से ज्यादा मिलने-जुलने का वक्त नहीं मिला।'
मुमताज ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'लेकिन हां, मैंने काका यानी कि राजेश खन्ना के साथ शर्मिला जी से ज्यादा फिल्में कीं। ये भगवान की ही मर्जी थी कि काका के साथ मेरी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई, जबकि उनके साथ शर्मिला जी की फिल्म फ्लॉप हुई थी।' मुमताज ने यह भी साझा किया कि राजेश खन्ना उस वक्त नाराज हो जाते थे जब वह दूसरे अभिनेता जैसे धर्मेंद्र या देव साहब के साथ फिल्म साइन करती थीं।
Trishakti Silver Jubilee: ‘त्रिशक्ति’ के पूरे हुए 25 साल, मधुर भंडारकर की पहली फिल्म नहीं कर पाई थी कमाल
मुमताज ने याद किया, 'वह दूसरे हीरो के साथ फिल्म साइन करने पर मुझसे नाराज हो जाते थे। हालांकि, उन्होंने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ काम किया लेकिन मैंने कभी मुंह नहीं फुलाया। उन्हें ऐसा लगता था कि मुझपर उनका हक है। वह मेरी बेहद परवाह करते थे।'
Annu Aggarwal: 'एक कलाकार को साहसी होना चाहिए', फिल्म में टॉपलेस सीन देने पर बोलीं 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल
मुमताज ने महज 11 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ 'ये रात फिर ना आएगी', 'मेरे हमदम मेरे दोस्त' और 'सावन की घटा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। मुमताज ने अपने करियर में तकरीबन 30 फिल्में कीं।
Vikram: एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' से जुड़े विक्रम? 'थंगलान' के प्रमोशन में उठाया सच से पर्दा