{"_id":"630e2e7ba8c1185db63dac72","slug":"munawar-faruqui-interview-talks-about-his-suicidal-thoughts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munawar Faruqui: लगातार कैंसिल हो रहे शोज पर मुनव्वर का छलका दर्द, बोले- मन किया सुसाइड कर लूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Munawar Faruqui: लगातार कैंसिल हो रहे शोज पर मुनव्वर का छलका दर्द, बोले- मन किया सुसाइड कर लूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार उनसे जुड़ी खबरें सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले उनके दिल्ली के एक शो को इजाजत नहीं दी गई थी। इसके पीछे माहौल खराब होने का हवाला दिया गया था। इस बीच कॉमेडियन ने लगातार कैंसल हो रहे शो पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि इस तरह की चीजों से वह काफी परेशान हैं।
2 of 4
मुनव्वर फारुकी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि शोज कैंसिल होने और उन्हें काम न करने देने पर उनके मन में कई बार आत्महत्या के ख्याल भी आ चुके हैं। बता दें कि स्टैंड अप कॉमेडी के क्षेत्र में मुनव्वर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। साल 2021 में एक शो के दौरान उन पर भगवान पर मजाक करने का आरोप लगा था। जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था और गिरफ्तारी भी हुई थी। जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई बार शोज करना चाहा लेकिन उनके शो लगातार कैंसिल होते चले गए जिसके बाद उन्होंने यह तक कह दिया था कि वह इस फील्ड को छोड़ने का मन बना रहे हैं।
3 of 4
मुनव्वर फारुकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इन बातों को काफी समय हो चुका है लेकिन विवाद उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। कॉमेडियन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कई बार उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आए लेकिन उन्होंने इसे गलत समझकर छोड़ दिया। बातचीच के दौरान मुनव्वर ने बताया कि इन चीजों की अब उन्हें आदत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुनव्वर फारुकी ने जीता लॉकअप का पहला सीजन
- फोटो : insta
अब वह रोज सुबह उठकर देखते हैं कि उनकी किसी बात पर नया विवाद तो नहीं हो गया। गौरतलब है कि स्टैंड अप कॉमेडी के अलावा मुनव्वर कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में उन्हें बेहतरीन खेल दिखाते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।