{"_id":"6655d3dc0dd404cf110a3ba5","slug":"munjya-new-song-is-making-waves-on-the-internet-sharvari-wagh-said-always-wanted-to-do-a-big-dance-number-2024-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा शरवरी का नया गाना, 'तरस' को लेकर अभिनेत्री ने कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharvari Wagh: इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा शरवरी का नया गाना, 'तरस' को लेकर अभिनेत्री ने कही दिल की बात
अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी आगामी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं, इसके बाद रिलीज हुआ शरवरी का गाना 'तरस' इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
गाने में अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना बहुत कम समय में ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। इस गाने को अब तक एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। गाने में अभिनेत्री की हर एक अदा लोगों की धड़कनें तेज कर रही हैं।
3 of 5
मुंज्या
- फोटो : यूट्यब
इस गाने को लेकर शरवरी कहती हैं, “मैं जब से हिंदी फिल्म में अभिनेत्री बनना चाहती थी, एक बड़ा डांस नंबर करने की मेरी हमेशा से इच्छा थी। ऐसे गानों ने मुझे हमेशा ही मोहित किया है। मैं हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों के साथ-साथ डांस नंबर करने वाली कई अभिनेत्रियों से भी काफी प्रभावित रही हूं। जिन्होंने बड़े चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं और उन गानों पर पूरा देश थिरका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंज्या
- फोटो : यूट्यब
अभिनेत्री आगे कहती हैं, “सिनेमा शोबिज है और गाने और डांस नंबर एक उपकरण की तरह होते हैं जिससे लोग यह तय कर पाते हैं कि उन्हें फिल्म देखनी है या नहीं। पार्टी में बजने वाले इस तरह के गानों ने समय-समय पर कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से खास पहचान भी दिलाई है। मैंने मशहूर सितारों को ही बड़े डांस नंबर मिलते देखा है, क्योंकि उनमें लोगों का ध्यान आकर्षित करने की क्षमता होती है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।