फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Munmun Dutta :बबीता जी बनकर लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं मुनमुन दत्ता, यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 28 Sep 2020 11:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Sep 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Munmun dutta Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress birthday: Her Lesser Known Facts
Munmun Dutta - फोटो : Instagram- @mmoonstar

सब टीवी के कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता आज घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। तारक मेहता सीरियल में जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री को खूब दिखाया जाता है। वहीं दर्शक भी बबीता जी के किरदार को खूब पसंद करते हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। 

Munmun dutta Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress birthday: Her Lesser Known Facts
Munmun Dutta - फोटो : instagram- @mmoonstar

सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वो आए दिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आपको बताते हैं 'बबीता जी' के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनमुन मुंबई आ गई थीं। साल 2004 में उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से की थी। 

Munmun dutta Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress birthday: Her Lesser Known Facts
munmun dutta - फोटो : instagram- @mmoonstar

इसके बाद मुनमुन साल 2006 में कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई थीं। मुनमुन डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 12 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munmun dutta Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress birthday: Her Lesser Known Facts
Munmun Dutta - फोटो : instagram- @mmoonstar

बताया जाता है कि साल 2008 में ही मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया गया। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी। मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था।

विज्ञापन
Munmun dutta Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress birthday: Her Lesser Known Facts
munmun dutta - फोटो : instagram- @mmoonstar

इसके बाद अरमान को अपने गलत बर्ताव के लिए फाइन भी भरना पड़ा था। इस केस में टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने गवाही दी थी। डॉली के अनुसार अरमान हमेशा मुनमुन के साथ गलत व्यवहार करते थे। सोशल मीडिया पर मुनमुन की फैन फालोइंग जबरदस्त है। इंस्टा पर उनके एक मिलियन फैंस हैं। वह भी अपने फैंस के लिए इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed