संगीत की दुनिया में मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। गुरुवार को मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव राठौड़ ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। श्रवण राठौड़ के निधन के बाद से लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर्स और सिंगर्स से लेकर सुपरस्टार्स और आमलोग तक दुख जता रहे हैं। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।
90 के दशक के मशहूर संगीतकार श्रवण के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, ट्वीट कर दुख जता रहे सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के लोकप्रिय लिरिस्ट, शायर और लेखक जावेद अख्तर ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'मेरा श्रवण जी के परिवार, उनके साथी और पूरे संगीत जगत के प्रति संवेदना। हमने एक बहुत ही प्रतिभाशाली संगीतकार और एक अद्भुत व्यक्ति को खो दिया है।'
My heart felt condolences to Shravan ji ‘ s family his partner and the whole music fraternity . We have lost a very talented composer and a wonderful person .
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा कि 'म्यूजिक कंपोजर श्रवण के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। 90 के दशक में नदीम और श्रवण ने कई फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाया। धड़कन भी उसमें शामिल है, जो मेरे करियर की हिट फिल्मों में से एक है। श्रवण के परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'
Very sad to know about the passing of music composer Shravan. Nadeem-Shravan created magic for many films in 90s and later, including Dhadkan that has remained legendary in my career. Deepest Condolences to his family. 🙏🏻
अभिनेता अजय देवगन ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'श्रवण और नदीम 'फूल और कांटे' के सदाबहार एल्बम के साथ करियर में मेरे साथ 30 साल तक चले। कल रात श्रवण के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना।'
Shravan (and Nadeem) walked 30 years alongside me in my career with the evergreen album for Phool Aur Kaante. Very sad, very unfortunate to hear of his demise last night. Condolences to his family. #Shravan
अभिनेता तुषार कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि 'नदीम श्रवण की ऑइकॉनिक टीम के श्रवण राठौड़ के निधन के साथ बॉलीवुड म्यूजिक ने अपनी मधुरता को खो दिया। सौभाग्यशाली था कि 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'ये दिल' में उन्होंने कंपोजिशन दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।'
Bollywood music has lost a part of its melody with the sad demise of #ShravanRathod, of the iconic #NadeemShravan team! Was fortunate enough to have their compositions in Jeena Sirf Mere Liye and Yeh Dil! My deepest condolences to the family! RIP