{"_id":"5b98e52c867a55787b02717e","slug":"must-watch-these-5-bollywood-films-on-hindi-diwas-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Diwas Movie: अगर मातृभाषा से है प्यार तो जरूर देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, महसूस होगा गर्व","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hindi Diwas Movie: अगर मातृभाषा से है प्यार तो जरूर देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, महसूस होगा गर्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 सितंबर को देशभर में मातृभाषा हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी के घटते महत्व को लेकर कई बार चर्चाएं भी हुई हैं। लेकिन मामला ज्यों का त्यों ही रहा है। लेकिन ऐसे में बॉलीवुड में भी हिंदी की दुर्दशा को लेकर फिल्में बनती रही है। बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड फिल्मों की जो हर हिंदूस्तानी को अपनी मातृभाषा के खातिर जरूर देखनी चाहिए..आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं ये फिल्में..
2 of 6
chupke chupke
पहले बात करेंगे साल 1975 में आई फिल्म चुपके-चुपके की। यह एक कॉमेडी फिल्म हैं जो मातृभाषा हिंदी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
3 of 6
golmaal
बॉलीवुड में हिंदी भाषा के महत्व को शुरुआती दौर से समझाया जा रहा है। इस कड़ी में बात करेंगे साल 1979 में आई फिल्म 'गोलमाल' की। फिल्म ने लोगों के बीच खूब नाम कमाया और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए अभिनेता अमोल पालेकर भी सफल साबित हुए। इस फिल्म में हिंदी की दुर्दशा और महत्व को बहुत ही बारिकी से समझाया गया है। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज और।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bollywood
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार साल 2007 में फिल्म 'नमस्ते लंदन' में नजर आए। फिल्म में हिंदी सभ्यता और हिंदी समाज की कहानी को पेश करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्म में फिरंगियों को करारा जवाब दिया। फिल्म में अक्षय ने हिंदी भाषा और सभ्यता को लेकर दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा हो जाए ऐसा भाषण दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
'हिंदी मीडियम' के पोस्टर में इरफान खान और पाकिस्तनी एक्ट्रेस सबा कमर
पिछले साल मई 2017 में सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी हिंदी भाषा पर बल दिया गया है। फिल्म में इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में इरफान खान कम पढ़े लिखे होते हैं और अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। बता दें कि फिल्म में इरफान की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ कम होती है। फिर भी उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवा ही देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।