छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 टीआरपी के अलावा हादसों और आपसी अनबन की वजह से सुर्खियों में हैं। श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी के अब अभिनेत्री पूजा बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं। डांस रिहर्सल के दौरान पूजा बनर्जी को इतनी गंभीर चोट आई है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। वहीं लगातार हादसे का शिकार हो रहे कंटेस्टेंट्स को देखते हुए नच बलिए के मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है।
सलमान खान के शो नच बलिए में लगातार हो रहे हैं हादसे, कुरान पढ़वाने के बाद अब करवाई पूजा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स के साथ हुए हादसे को देखते हुए मेकर्स ने बीते दिनों सेट पर कुरान पढ़वाई थी, लेकिन लगता है कि केवल कुरान पढ़वाने का ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। पूजा बनर्जी के घायल होने के बाद अब शो के मेकर्स ने नच बलिए के सेट पर पूजा भी करवाई है।
मेकर्स ने ये सब शो में चल रहे नाकारात्मक हालातों को देखते हुए करवाया है। गौरतलब है कि कसौटी जिंदगी के 2 में अनुराग बसु की बहन का किरदार निभाने वालीं पूजा बनर्जी पति संग नच बलिए में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री करने वाली थीं। शो के लिए वह रिहर्सल कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ हादसा हो गया और उनके हाथ में गंभीर चोट आ गई। खबर है कि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगीं।
रिपोट्स की मानें तो केवल पूजा बनर्जी ही नहीं उनके बाद वाइल्ड कार्ड से शो में वापस आए एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी भी हादसे का शिकार हो चुकी है। रिहर्सल के दौरान ही अनुज सचदेवा को चोट लग गई है। इनसे पहले श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी भी नच बलिए के सेट पर गंभीर चोट लगने से बची थी।
सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शूटिंग के दौरान श्रद्धा आर्या को सिर पर गहरी चोट लग सकती थी लेकिन किस्मत से ऐसा नहीं हुआ। हुआ यूं कि श्रद्धा आर्या अपने जोड़ीदार आलम के साथ डांस कर रही थीं। एक स्टेप के दौरान श्रद्धा को कलाबाजी लेनी थी और आलम को उनके पैर हवा में थामने थे। लेकिन ऐन मौके पर आलम का ध्यान किसी वजह से बंटा और श्रद्धा की पकड़ उनसे छूट गई। इसके साथ ही श्रद्धा का सिर फर्श से टकराया और कुछ देर के लिए उन्हें होश ही नहीं रहा कि हुआ क्या था। हालांकि, हालात ठीक होते ही दोनों ने अपनी ये प्रस्तुति किसी तरह पूरी कर ली।
पढ़ें: शांतनू और रवीना के बीच अंकों को लेकर हुई झड़प, उर्वशी ढोलकिया के बाद अब वो भी बोले हो रहा है पक्षपात