फिल्म दंगल में आमिर की छोटी बेटी बनीं सान्या मल्होत्रा ने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। दंगल के बाद बबीता को असल जिंदगी में खूब फायदा मिला। अपनी पहलवानी से दुनिया भर में नाम कमाने वालीं बबीता फोगाट अब छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं। डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बबीता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थिरकती दिखेंगी।
रियल 'दंगल' गर्ल की रोमांटिक लव स्टोरी, दो मुलाकातों के बाद बोली-'दिलवाले दुल्हनिया ले जा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में बबीता का साथ देंगे विवेक सुहाग। पिछले कुछ महीनों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि बबीता और विवेक ने केवल 2 बार ही मुलाकात की। बबीता ने शो में आने के पीछे की वजह बताई कि वो डांस के जरिए विवेक को और जानने-समझने की कोशिश करेंगी।
बबीता ने सोशल मीडिया पर विवेक सुहाग की एक तस्वीर ट्वीट की थी। इसमें विवेक, बबीता के पिता के पैर छूते नजर आए। बबीता ने 4 जून को पोस्ट लिखी- 'विवेक सुहाग, आपको मेरे पिता से अशीर्वाद मिल गया। इसका मतलब यह ऑफिशियल है। अब वक्त है कि दिलवाले अपनी दुल्हनियां ले जाएं।'
@SuhagVivek you know it's official when you get the blessing from my bapu 😄. It's time for Dilwale to take her Dulhaniya 😍😍😍
#love #blessing #family #sweetheart #myman #cupid #engaged #lifeline #myhero #TuesdayThoughts pic.twitter.com/llfr4zxw6D
इस तस्वीर के बाद ही माना गया कि बबीता फोगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। उनके परिजनों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान और चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन दोनों इसी साल सात फेरे ले सकते हैं।