पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नफीसा अली का जन्म 18 जनवरी 1957 को हुआ था। नफीसा इस साल अपना 64वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। नफीसा का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। लेकिन उन्होंने जिंदगी में आई हर मुश्किल का डटकर सामना किया है। नफीसा एक मुस्लिम परिवार से थीं और उन्होंने शादी रचाई एक सिख आर्मी वाले से। नफीसा के लिए ये बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने प्यार को हासिल किया। एक वक्त ऐसा भी आया जब नफीसा को अपने पति के दोस्तों के घर आसरा लेना पड़ा।
Nafisa Ali Birthday: जब सास ने नहीं किया था नफीसा अली को स्वीकार, पति के दोस्तों के घर रहने को हुई थीं मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नफीसा अली और उनके पति रविंदर सिंह सोढ़ी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। नफीसा एक मुस्लिम परिवार से थीं और रविंदर सिख परिवार से। ऐसे में इस शादी को कोई भी अपनाने के लिए तैयार नहीं था। रविंदर की मां को जरा भी गवारा नहीं था कि उनका बेटा एक मुस्लिम लड़की से शादी करे और वो भी एक हीरोइन से। लेकिन रविंदर और नफीसा अली अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार थे।
परिवार के व्यवहार को देखते हुए दोनों ने कोलकाता में रजिस्टर्ड शादी कर ली। शादी तो हो गई लेकिन असल मुश्किल यहीं से शुरु हुई। शादी के बाद नफीसा को उनकी सास ने स्वीकार नहीं किया। जिसकी वजह से नफीसा को अपने पति रणवीर के दोस्तों के घर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन कुछ वक्त बाद उनकी सास के बड़े भाई उनके पास आए और उनसे साथ घर चलने की विनती की। साथ ही उन्होंने नफीसा अली से माफी भी मांगी।
इस तरह कहीं जाकर वक्त के साथ नफीसा अली की शादीशुदा जिंदगी पटरी पर आ गई। नफीसा और रविंदर की सभी रस्मों-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कराई गई। सालों बाद जब नफीसा अली की सास की तबियत ज्यादा बिगड़ी और वो बिस्तर तक ही सिमट कर रह गईं तो उस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ नफीसा अली के साथ रहना चाहती थीं। आज नफीसा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। नफीसा गोवा में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके तीन बच्चे दो बेटियां पिया, अरमाना और एक बेटा अजीत सोढ़ी है। नफीसा का बेटा अजीत भी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर है।
नफीसा ने एक नेशनल स्विमिंग चैंपियन बनने के बाद साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। हालांकि उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की खातिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। तकरीबन 18 साल बाद उन्होंने वापसी की लेकिन साल 2018 में नफीसा को कैंसर हो गया। जिसके बाद अब वो फिल्मों से पूरी तरह दूर हैं। हालांकि उन्होंने कैंसर से भी जंग जीत ली है।
पढ़ें: फेमस होने के लिए तैयार नहीं थीं केट विंसलेट, 'टाइटैनिक' के बाद हुआ था बुरा हाल