{"_id":"5d666c5d8ebc3e014a687957","slug":"nagarjuna-dating-bollywood-actress-tabu-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्टर से 15 साल तक रहा तब्बू का अफेयर, फिर इस वजह से हुए अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्टर से 15 साल तक रहा तब्बू का अफेयर, फिर इस वजह से हुए अलग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन, तब्बू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
29 अगस्त, 1959 को जन्मे नागार्जुन ने साउथ के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। नागार्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1967 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक तेलुगु फिल्म से की थी, जिसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी में जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। 'क्रिमिनल', 'खुदा गवाह', 'शिवा' और 'जख्म' कुछ ऐसी हिंदी फिल्में रहीं जिनमें उनकी भूमिका को खूब सराहा गया। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'शिवा' (1990) अपना सफर शुरू किया था।
2 of 5
तब्बू
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला। तब्बू ने नागार्जुन के प्यार में मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। फिर आखिरकार साल 2012 में तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर बात नहीं की।
3 of 5
Nagarjuna
नागार्जुन दो बार शादी कर चुके हैं। पहले उन्होंने लक्ष्मी दग्गीबत्ती से साल 1984 में शादी की थी लेकिन 1990 में उनका तलाक हो गया। दोनों की शादी से एक बेटा हुआ। नागा चैतन्य। नागा चैतन्य भी साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर हैं। उनकी शादी सामंथा अक्कीनेनी से हुई है। लक्ष्मी दग्गीबत्ती को तलाक देने के बाद नागार्जुन ने अमला से 1992 में शादी की। फिलहाल दोनों साथ हैं। दोनों का एक बेटा है अखिल अक्किनेनी। अखिल भी साउथ की फिल्मों में अभिनय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akkineni Nagarjuna
नागार्जुन के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीब 40 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। इतना ही नहीं वो अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा वे अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया, हैदराबाद के प्रेसिडेंट भी हैं। NNN रियलिटी इंटरप्राइजेज के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नागार्जुन
खुदा गवाह में नागार्जुन ने जो रोल किया था वो पहले संजय दत्त को ऑफर हुआ था। 'खुदा गवाह' की शूटिंग के दौरान मुकुल आनंद बार-बार संजय दत्त के अभिनय में कमियां निकालने लगे। जिससे तंग आकर संजय दत्त ने फिल्म छोड़ दी। बाद में संजय दत्त का छोड़ा हुआ रोल साउथ के एक्टर नागार्जुन को मिला। खुदा गवाह उस साल की बड़ी हिट रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।