फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से ही फेमस हुईं नगमा, अब दिखती हैं ऐसी, फिल्मी दुनिया छोड़ कर रहीं राजनीति

Wed, 25 Dec 2019 07:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Dec 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Nagma Birthday: Salman Khan Film Baaghi Actress Then And Now Pic
nagma - फोटो : Twitter

अभिनेत्री से पॉलिटिशियन बनीं नगमा ने 90 के दशक में कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। नगमा का 25 दिसंबर को जन्मदिन है। नगमा फिल्मों में आने के बाद का नाम है। उनका असली नाम नंदिता मोरारजी है। नगमा के जन्दिन पर आइए दिखाते हैं उनका बदलता हुआ लुक।

Nagma Birthday: Salman Khan Film Baaghi Actress Then And Now Pic
nagma - फोटो : Twitter

नगमा के पिता अरविंद प्रतापसिंह मोरारजी बड़े बिजनेसमैन थे। नगमा की मां ने ही उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए प्रोत्साहित किया। नगमा बताती हैं मेरी मां कई साल तक फिल्म सेट पर मेरे साथ रहती थीं। 

Nagma Birthday: Salman Khan Film Baaghi Actress Then And Now Pic
nagma - फोटो : Twitter

नगमा ने 1990 की सलमान खान के साथ फिल्म बागी से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म हिट रही थी। साथ ही सलमान और नगमा की जोड़ी भी खूब पसंद की गई। उस समय वह महज 16 साल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagma Birthday: Salman Khan Film Baaghi Actress Then And Now Pic
nagma - फोटो : Twitter

इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ सुहाग फिल्म की। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। नगमा का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें शुरुआती सफलता मिली। हालांकि इसके बाद अपनी सहेली दिव्या भारती के कहने पर उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। 44 साल की नगमा ने शादी नहीं की है।

विज्ञापन
Nagma Birthday: Salman Khan Film Baaghi Actress Then And Now Pic
nagma - फोटो : Twitter

नगमा ने तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, मराठी, पंजाबी, बंगाली फिल्मों में अभिनय किया और बाद में एक्टिंग छोड़ राजनीति में आ गईं। नगमा को कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते हुए देखा जाता है। नगमा ने इस लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने का दावा किया था हालांकि दोबारा मोदी सरकार बनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed