{"_id":"5f81a85a8ebc3ec5ee58c053","slug":"nakul-kapoor-tumse-accha-kaun-hai-actor-latest-picture-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तुमसे अच्छा कौन है' के बाद गुमनाम हो थे नकुल कपूर, अब अपना लिया है ये पेशा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तुमसे अच्छा कौन है' के बाद गुमनाम हो थे नकुल कपूर, अब अपना लिया है ये पेशा
अगर आपने 'तुमसे अच्छा कौन है' फिल्म देखी होगी तो आपको नकुल कपूर जरूर याद होंगे। इस फिल्म में नकुल ने लीड किरदार निभाया था, उनके अपोजिट थीं किम शर्मा और आरती छाबड़िया। फिल्म में नकुल का देसी अंदाज सभी को भा गया और वह रातों रात स्टार बन गए लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें लाइमलाइम में नहीं देखा गया। चलिए जानते हैं आज कहां हैं और क्या करते हैं नकुल।
2 of 5
नकुल कपूर
- फोटो : Screengrab From Movie
फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से बॉलीवुड में पॉपुलर होने वाले नकुल कपूर को आज उनके फैंस करीब करीब भुला चुके हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये एक्टर, लड़कियों के दिलों पर राज करता था। लड़कियां पहली ही फिल्म के बाद चॉकलेट ब्वॉय नकुल की दीवानी हो गई थीं।
3 of 5
नकुल कपूर
- फोटो : File Photo
नकुल ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में 'हो गई है मोहब्बत तुमसे' एलबम से की थी । इसके बाद उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'आजा मेरे यार' में काम किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद साल 2002 में नकुल को फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नकुल कपूर
- फोटो : Screengrab From Movie
इस फिल्म के बाद पूरे देश में उनके फैंस बन गए थे। उन्होंने पैसा भी खूब कमाया लेकिन वो इस स्टारडम को संभाल नहीं पाए। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे। लेकिन इस फिल्म के बाद नकुल को फिल्मों के कुछ खास ऑफर नहीं मिले । उन्होंने साल 2005 में टीवी सीरियल Terminal City में काम किया था । लंबे समय तक काम ना मिलने से उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
5 of 5
नकुल कपूर
- फोटो : Screengrab From Venus
कुछ वक्त पहले जब नकुल कपूर को लेकर कोई खबर नहीं आई थी तो फैन्स ने इंटरनेट पर उन्हें खोजना शुरू कर दिया था। हर कोई जानना चाहता था कि वह जिंदा हैं भी या नहीं। कई बार उनकी मौत की अफवाह तक उड़ी लेकिन आपको बता दें नकुल इन दिनों कनाडा में हैं और योग इंस्ट्रक्टर बनकर काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नकुल कपूर का सपना था कि वह लोगों को योग सिखाएं। आज वह इसी काम से अपना गुजारा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।