फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी वक्त में इस एक्ट्रेस के पास नहीं थे खर्च चलाने तक के पैसे, तीन दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश

Sun, 20 Dec 2020 10:45 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Dec 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Nalini Jaywant Death anniversary Actress body was lying in room for three days
नलिनी जयवंत

40 से 50 दशक में इस अभिनेत्री का बोलबाला था। इस अभिनेत्री की अदाओं और खूबसूरती का हर कोई दिवाना था। हम बात करें रहे हैं उस एक्ट्रेस की जिसने मधुबाला की खूबसूरती को भी टक्कर दी थी, इनका नाम है नलिनी जयवंत। नलिनी ने फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर से डेब्यू किया था लेकिन फिल्मों में उन्होंने मुख्य किरदार की भूमिका तक निभाई थी। हालांकि इस अभिनेत्री का आखिरी समय ऐसा गुजरा कि ना तो इनके परिवार वालों से किसी ने इनका साथ दिया और ना ही फिल्म इंडस्ट्री में से।नलिनी अपने दशक में बॉलीवुड पर राज करती थीं।

Nalini Jaywant Death anniversary Actress body was lying in room for three days
नलिनी जयवंत

आज नलिनी की डेथ एनिवर्सरी है। साल 2010 में नलिनी में इस दुनिया को आखिरी सलाम कह दिया था। एक वक्त था, जब नलिनी सफलता के शिखर पर थीं लेकिन आखिरी समय में नलिनी को गुमनामी के साथ जीवन जीना पड़ा। नलिनी जयवंत की जब मौत हुई, तब किसी को इस बात की भनक तक ना लगी। कई दिनों तक उनकी लाश कमरे में पड़ी रही। नलिनी के परिवार वालों ने भी खुद उनका साथ छोड़ दिया था।

Nalini Jaywant Death anniversary Actress body was lying in room for three days
नलिनी जयवंत

ये दिसंबर 2010 की बात है, जब यह आम चर्चा थी कि नलिनी की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी। बताया जाता है कि एक अनजान शख्स आया और नलिनी के पार्थिव शरीर को एंम्बुलेंस में रखकर ले गया, पुलिस में इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी। नलिनी ने दो शादियां की थीं। पहली शादी40 के दशक के डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से की थी और दूसरी शाद अभिनेता प्रभू दयाल से की थी। नलिनी ने नास्तिक, बंदिश, काला पानी, किशोरी, मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nalini Jaywant Death anniversary Actress body was lying in room for three days
नलिनी जयवंत

महज 14 साल की उम्र में नलिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1941 में आई 'राधिका' फिल्म में उन्होंने अपना किरदार निभाया था। 50 का दशक आते-आते 'समाधि' और 'संग्राम' जैसी फिल्मों के जरिए वह अव्वल दर्जे की स्टार बन गई थीं। अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उस समय नलिनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मधुबाला को भी सुंदरता में टक्कर देती थीं। 1952 में फिल्मफेयर मैग्जीन ने पोल किया था, जिसमें पहले नंबर पर नलिनी जयवंत आई थीं।

विज्ञापन
Nalini Jaywant Death anniversary Actress body was lying in room for three days
नलिनी जयवंत

वो 60 का दशक था, जब नलिनी को फिल्में मिलना बंद हो गई थीं। इसके बाद नलिनी ने संन्यास ले लिया और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। इसके बाद 1983 में बनी फिल्म नास्तिक में उन्होंने अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया था। फिल्मी दुनिया में भले ही नलिनी आसमान छुआ हो लेकिन असल जिंदगी में वो काफी अकेली रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed