फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namashi Chakraborty: 'अगर मेरे भाई को उतने मौके...,' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी का अभिषेक बच्चन पर कटाक्ष

Wed, 20 Mar 2024 10:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Mar 2024 10:15 AM IST
सार

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अपने भाई मिमोह की असफलता को अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में मिले मौकों से जोड़ दिया है। नमाशी का बयान इस वक्त जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 
 

विज्ञापन
Namashi Chakraborty said if Mimoh got as many opportunities as Abhishek Bachchan he would be a superstar
नमाशी चक्रवर्ती-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती को आज भी ओजी डिस्को डांसर के रूप में जाना जाता है। हालांकि, उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती दुर्भाग्य से ऐसी छाप छोड़ने में असफल रहे। हाल ही में मिथुन के दूसरे बेटे नमाशी ने भी राजकुमार संतोषी की 'बैड बॉय' से डेब्यू किया है। साथ ही नमाशी ने एक हालिया इंटरव्यू में चौंकाने वाला बयान दिया है। नमाशी ने कहा कि उनके भाई में सुपरस्टार बनने की क्षमता है, बशर्ते उन्हें और मौके मिले।

Namashi Chakraborty said if Mimoh got as many opportunities as Abhishek Bachchan he would be a superstar
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

नमाशी चक्रवर्ती ने लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'उनका जन्म एक सुपरस्टार के घर हुआ। उनमें सुपरस्टार बनने की क्षमता है लेकिन इंडस्ट्री अन्य स्टार किड्स का पक्ष लेने में बहुत व्यस्त है। मैं रिकॉर्ड पर यह कह सकता हूं कि अगर मेरे भाई को अभिषेक बच्चन सर जितने मौके मिले होते, तो आज मेरे भाई सुपरस्टार होते। मैं यह बात विश्वास के साथ कह सकता हूं।'

SRK: गौतम को दोबारा 'केकेआर' से जोड़ने के लिए शाहरुख ने भेजा था ये खास संदेश, पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

Namashi Chakraborty said if Mimoh got as many opportunities as Abhishek Bachchan he would be a superstar
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि मिमोह चक्रवर्ती ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से डेब्यू किया था और नमाशी का कहना है कि इस फिल्म की असफलता आज भी उनके भाई को चूभती है। नमाशी ने कहा, 'दुर्भाग्य से, लोग जिम्मी को शायद एक बड़ी प्रोडक्शन फिल्म से भी बड़ी फ्लॉप फिल्म के रूप में देखते हैं। अगर उन्हें अभिषेक भैया जितने मौके मिले, तो वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगे।' 

Tuesday BO Collection: योद्धा की कमाई में गिरावट जारी, दर्शक बटोरने में कामयाब शैतान, जानें बस्तर का हाल?

विज्ञापन
विज्ञापन
Namashi Chakraborty said if Mimoh got as many opportunities as Abhishek Bachchan he would be a superstar
मिमोह चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि एक पुराने इंटरव्यू में मिमोह ने माना था कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो अभिषेक उनके लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत थे। मिमोह ने अभिषेक द्वारा उन्हें दी गई सलाह का खुलासा किया था और उन्होंने उन्हें अपना हीरो भी बताया था। मिमोह ने कहा था, 'इस कठिन समय में मैंने हमेशा प्रेरणा के लिए अभिषेक बच्चन को देखा। वह इंडस्ट्री के भगवान के बेटे हैं और उन्हें लगातार तुलनाओं के साथ रहना पड़ता है। उन्होंने मुझसे कहा कि लोग हमेशा तुम्हें नीचा दिखाएंगे, लेकिन तुम्हें आगे बढ़ना होगा उठो और लड़ो, तो अभिषेक मेरे हीरो हैं।'

Kya Kehna: 'क्या कहना' का हिस्सा नहीं थे सैफ, 24 साल बाद तौरानी ने बताया छोटे नवाब की एंट्री का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Namashi Chakraborty said if Mimoh got as many opportunities as Abhishek Bachchan he would be a superstar
मिमोह चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिमोह चक्रवर्ती की बात करें तो उन्होंने 'जिम्मी', 'हॉन्टेड 3डी' और 'लूट' के बाद ज्यादा फिल्में नहीं कीं। आखिरी बार उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सा रा रा' में देखा गया था।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह पिता बनने के बाद लेने जा रहे लंबा ब्रेक? जानें सुपरस्टार से जुड़ा यह बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed