फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना रिलीज, एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए अर्जुन-परिणीति

Tue, 11 Sep 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Namaste England song Tere Liye Arjun Kapoor Parineeti Chopra share amazing chemistry
namaste england song
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। ऐसा पहली बार नहीं जब दोनों साथ में सक्रीन पर धमान मचाने वाले हो, इससे पहले भी दोनों 6 साल पहले एक साथ दर्शकों का दिल जीत चुके हैं । आपको बता दें, ये जोड़ी साथ में फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आई थी।  


अब फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'तेरे लिए' रिलीज हो गया है। वैसे तो इस गाने की झलक आप पहले फिल्म के ट्रेलर में भी देख चुके होंगे, लेकिन गाने को पूरा सुनेंगे तो आपको सुकून महसूस होगा। इस खूबसूरत गाने को पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम और अंकाक्षा भंडारी ने गाया है। गाने के बोल को जावेद अख्तर ने लिखा है और मनन शाह ने इसे कम्पोज किया है। 

 गाने में परिणीति और अर्जुन की केमिस्ट्री काबिले तारीफ हैं। दोनों बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। आपको बता दें यह फिल्म अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अमृतलाल शाह ने किया है। पहले ट्रेलर और अब गाने में परिणीति और अर्जुन की क्यूट  केमिस्ट्री देख फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed