फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब 10 दिन तक लगातार साइकिल पर बैठीं अनुष्का, वरुण का भी निकला 'विराट' पसीना

Tue, 11 Sep 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma varun dhawan reveals their hardwork and secret behind sui dhaga making delhi ncr
sui dhaga - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन यश राज फिल्म्स की आगामी एंटरटेनर सुई धागा– मेड इन इंडिया में एक भोलेभाले दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। सुपरस्टार वरुण मौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो खुद का नाम बनाने का सपना देखता है। भारत के दिल से जुड़ी इस फिल्म को हर तरह से प्रमाणिक बनाने और शूट करने की जरूरत थी। साइकिल छोटे शहरों में परिवहन का सबसे आम तरीका है और निर्देशक शरत कटारिया चाहते थे कि मौजी जगह और कैरेक्टर की विजुअल अपील को बढ़ाने के लिए साइकलिंग करे।

anushka sharma varun dhawan reveals their hardwork and secret behind sui dhaga making delhi ncr
sui dhaga

वरूण कहते हैं,"मौजी अपने साइकिल से प्यार करता है। वह उसे हर उस जगह ले जाता है, जहां वह जाता है। साइकिल भारत में सबसे पसंदीदा परिवहन विकल्प है और हमें इसे फिल्म में शामिल करना था क्योंकि साइकिल मौजी के चरित्र के विजुअल अपील को बढाता है। वह अपनी साइकिल पर सबसे आराम में होता है। वह साइकिल पर ही हंसता है, रोता है, सपने देखता है। मौजी और ममता (अनुष्का शर्मा) के पास एक दूसरे के साथ बिताए गए वाकई कुछ खूबसूरत क्षण हैं, जब वे इस साइकिल की सवारी करते हैं। इसके जरिए वे दोनों एक दूसरे को जानते-समझते हैं। साइकिल छोटे शहर के जीवन और रोमांस की सुंदरता और मासूमियत को पकड़ता है।"

anushka sharma varun dhawan reveals their hardwork and secret behind sui dhaga making delhi ncr
sui dhaga

अनुष्का कहती हैं, 'हम उत्तर भारत में तब शूटिंग कर रहे थे जब गर्मी अपने चरम पर थी। मुझे पैर क्रॉस कर के साइकिल पर बैठना होता था, जिसका मुझे कोई अनुभव नहीं था। मेरा शरीर पूरा एक तरफ मुड़ जाता था क्योंकि मुझे एक विशेष तरीके से बैठना पड़ता था। शरत ने कहा था कि कभी भी आप दोनों फिल्म में एक दूसरे को छूने वाले नहीं हैं, लेकिन मैं अपनी जान बचाने के लिए किसी भी तरह से सीट पकड़ लेती थी। हम पसीने में तरबतर होते थे। हम दर्द और पीड़ा में थे। मेरी पीठ में दर्द होता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma varun dhawan reveals their hardwork and secret behind sui dhaga making delhi ncr
varun dhawan

वरुण आगे कहते हैं, "हम चंदेरी और दिल्ली में गर्मी के सीजन में शूटिंग कर रहे थे और मुझे कभी-कभी करीब 10 घंटे तक साइकिल चलानी होती थी। ये कठिन था। मुझे लगभग 15 दिनों तक साइकलिंग करनी पड़ी और मैं थक गया था। एक सीन था जिसमें मुझे और अनुष्का को साइकिल से गिरना था। हम चट्टान के पास गिर गए और क्रू यह देखने के लिए दौड़ पड़ी कि हम ठीक तो हैं। मौजी के लिए साइकिल संघर्ष और आकांक्षा का प्रतीक है। साइकिल मौजी के चरित्र के लिए अमूल्य है।"

विज्ञापन
anushka sharma varun dhawan reveals their hardwork and secret behind sui dhaga making delhi ncr
अनुष्का और धवन

आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान की कहानी है सुई धागा। इस फिल्म के जरिए वरुण और अनुष्का पहली बार साथ आ रहे हैं और 2018 की सबसे अधिक प्रतीक्षित फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए हैं। सुई धागा- मेड इन इंडिया इस साल 28 सितंबर को रिलीज होगी। अपने, ब्लॉकबस्टर दम लगा के हइशा के बाद मनीष शर्मा और शरत कटारिया राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक कॉम्बो फिर से एक साथ आ रही है। यह फिल्म उस अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो भारत और हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed