{"_id":"5b9776d6867a557fe11214ad","slug":"chandigarh-comedian-kapil-sharma-unknown-facts-son-of-manjeet-singh-first-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में 10 अनसुनी बातें, कभी पीसीओ में काम करता था, आज 'कॉमेडी किंग' है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में 10 अनसुनी बातें, कभी पीसीओ में काम करता था, आज 'कॉमेडी किंग' है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जाते हैं कि कपिल कॉमेडी किंग कैसे बने, जानिए उनके बारे में 10 अनसुनी बातें।
2 of 10
कपिल शर्मा की मूवी का पोस्टर
कपिल शर्मा के करोड़ों फैन्स के लिए खुशखबरी है। कपिल सोनी टेलीविजन पर 'द फैमिली टाइम विद कपिल' के बाद से छोटे और बड़े पर्दे से दूर हैं। कपिल शर्मा का यह शो महज तीन एपिसोड के बाद बंद हो गया था। इसके बाद कहा गया कि कपिल अपनी बीमारी की इलाज करा रहे हैं। लेकिन अब कपिल धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। उनकी नई मूवी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। खुद कपिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह का पोस्टर रिलीज किया। बतौर प्रोड्यूसर कपिल इस फिल्म से जुड़े हैं।
3 of 10
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले राज शांडिल्य का बहुत बड़ा रोल रहा है। राज कॉमेडी सरकस के लीड राइटर रह चुके हैं। राज ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि के डायलॉग भी लिखे हैं। राज कहते हैं कि कपिल काफी इमोशनल इंसान हैं। वे फर्श से अर्श तक पहुंचे और इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Kapil Sharma
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को अमृतसर में हुआ था। अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंटमें हेड कांस्टेबल थे और मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी। कपिल के भाई अशोक कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन
5 of 10
kapil sharma
कपिल की मां जनक रानी बताती हैं कि कपिल ने अमृतसर में एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। पढ़ाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने हिंदू सभा स्कूल में की। थिएटर से जुड़े कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। साल 2004 में पिता के निधन के बाद कपिल ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।