फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरेंज मैरिज पर बनीं हिंदी फिल्में: लिखी प्यार की अनोखी परिभाषा, आपको कौन सी आई थी पसंद

Mon, 15 Mar 2021 05:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Namastey London to Vivah these Bollywood films based on Arrange marriage concept won audiences heart
नमस्ते लंदन, विवाह - फोटो : Instagram Fan Page

आज के समय में रिलेशनशिप में होना और अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करना बहुत ही आम बात है। ऑनलाइन डेटिंग के जमाने में लोग अपना जीवनसाथी खुद ही पसंद कर लेते हैं। हालांकि इस वक्त में भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने माता पिता के पसंद से ही अपना जीवनसाथी चुनते हैं। वहीं कई बार अरेंज मैरिज लव मैरिज की तुलना में ज्यादा सफल देखने को मिल जाती है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया है। साथ ही लोगों को ये भी बताया कि अरेंज मैरिज में प्यार का अनोखा रुप देखने को मिलता है।

Namastey London to Vivah these Bollywood films based on Arrange marriage concept won audiences heart
vivah - फोटो : social media

विवाह

शाहिद कपूर और अमृता राव की इस फिल्म में अरेंज मैरिज को बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया था। सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म में लड़की देखने जाने से लेकर सगाई और विवाह की खूबसूरत रस्में दिखाईं थीं। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे पूनम और प्रेम अरेंज मैरिज के लिए एक दूसरे से मिलते हैं और फिर उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों का प्रेम इतना प्रबल हो जाता है कि तमाम मुश्किलों के बाद भी दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं।

Namastey London to Vivah these Bollywood films based on Arrange marriage concept won audiences heart
Dhadkan film - फोटो : twitter

धड़कन

फिल्म धड़कन में शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का लव ट्राएंगल दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि अंजली देव से प्यार करती हैं, लेकिन अपने माता पिता के कहने पर उसे राम से शादी करनी पड़ती है। हालांकि शादी के बाद उसे एहसास होता है कि राम जैसा प्यार उसे कोई और नहीं कर सकता। एक दूसरे को समझते हुए राम और अंजली का रिश्ता इतना गहरा हो जाता है कि वो अपने पिछले प्यार को भी भूल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Namastey London to Vivah these Bollywood films based on Arrange marriage concept won audiences heart
हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन

सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्यार के साथ-साथ संस्कार और सम्मान भी देखने को मिलता है। उनकी कहानियों में पारिवारिक खुशियां, मुश्किलें सब कुछ एक साथ देखने को मिल जाते हैं। फिल्म हम आपके हैं कौन में अरेंज मैरिज की ऐसी ही खूबसूरत कहानी देखने को मिली थी। राजेश और पूजा को अरेंज मैरिज के लिए एक दूसरे से परिचय करवाया जाता है और दोनों अपनी माता पिता की पसंद को हां कह देते हैं। फिल्म में दिखाया गया था कि अरेंज मैरिज में भी पूजा बेहद खुश रहती है। फिल्म में रेणुका शहाणे और मोहनीश बहल ने अपने अभिनय से सबको दीवाना बना दिया था।

विज्ञापन
Namastey London to Vivah these Bollywood films based on Arrange marriage concept won audiences heart
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : Instagram Fan Page

हम दिल दे चुके सनम

जब एक बार किसी से प्रेम हो जाए तो फिर किसी और के बारे में दिल में ख्याल भी नहीं आता। हालांकि अगर कोई धैर्य, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ किसी के प्रति अपना प्यार जताए तो किसी का भी दिल जीता जा सकता है। ये ताकत अरेंज मैरिज में कितनी होती है ये इस फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि नंदिनी समीर से प्यार कर बैठती है जो उसके पिता से संगीत सीखने आया रहता है। हालांकि उसके माता पिता उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं होते हैं और वनराज से नंदिनी  की शादी करवा देते हैं। शादी के बाद भी नंदिनी समीर को नहीं भूल पाती है और इस बात का पता चलने पर वनराज खुद नंदिनी को समीर के पास ले जाता है। हालांकि इस सफर के दौरान ही नंदिनी को समझ आ जाता है कि वनराज उससे कितना प्यार करता है और वो उसके पास वापस लौट आती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन का अभिनय सबको बहुत पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed