फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nana Patekar: 'आज कल हर हफ्ते बदलते हैं पसंदीदा स्टार्स..', सुपरस्टार्स के स्टारडम पर नाना पाटेकर ने कसा तंज

Tue, 19 Sep 2023 05:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Sep 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Nana Patekar comments on end of superstardom era also talks about box office figures Dilip Kumar Raj Kapoor
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाने नाना पाटेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह अपनी फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लगातार बॉलीवुड में चल रही चीजों पर तंज भी कस रहे हैं। फिर चाहे 'वेलकम टू द जंगल' के लिए उनको अप्रोच न किया जाना हो या फिर आज कल सुपरस्टार कहलाने की बदली परिभाषा। अनुपम खेर शो में, शाहरुख खान ने खुद को 'स्टार्स में आखिरी' कहकर एक बयान दिया है। ऐसे में अब अभिनेता नाना पाटेकर ने भी सुपरस्टारडम युग के खत्म होने और कैसे अब एक सप्ताह के अंदर सितारों का मूल्य, दीवानगी और प्रशंसक बदल जाते हैं इसके बारे में अपने विचार साझा किए हैं।


 

Nana Patekar comments on end of superstardom era also talks about box office figures Dilip Kumar Raj Kapoor
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

आज कल हर रोज नए कलाकार आते हैं और लोगों के दिलों अपने दमदार अभिनय से जगह बना लेते हैं। उनके अभिनय की भी उतनी ही तारीफ होती है, जितनी किसी दिग्गज कलाकार कि की जाती है। यह आज का बदलता युग है, जिसमें सुपरस्टार्स होना बहुत मुश्किल बनता जा रहा है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को प्रमोट करते हुए उन सुपरस्टार्स को याद किया, जिनका स्टारडम आज भी लोगों के दिलों में बरकरार है। नाना पाटेकर ने कहा, 'उस वक्त के सितारे आप देखो।  दिलीप कुमार साहब को हम भूल नहीं पाते, राज कपूर, देव आनंद साहब को हम भूल नहीं पाते। वो गुजर गए तो भी हम उनको भूल नहीं पाते।' 

Nana Patekar comments on end of superstardom era also talks about box office figures Dilip Kumar Raj Kapoor
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गजों पर अपनी राय साझा करने के बाद नाना पाटेकर ने आज के अभिनेताओं और उनके स्टारडम पर एक बड़ा कमेंट किया और कहा कि आजकल स्टारडम बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से मापा जाता है। अभिनेता ने कहा, 'हमारे यहां आज कल हर हफ्ते में स्टार बदलता है। ये सब आंकड़े हैं बस।' नाना ने ओटीटी के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे उनके जैसे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया गया है। नाना ने जोर देकर कहा कि ओटीटी के के कारण, उनके जैसे कई सितारे, जो हीरो नहीं हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar comments on end of superstardom era also talks about box office figures Dilip Kumar Raj Kapoor
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

नाना पाटेकर ने कहा, 'उस वक्त हम को मौका नहीं मिलता था। हमारे जैसा चेहरे ले के आए हुए लोगों को उस समय पर फिल्मों में काम नहीं मिलता था। जैसे ओम पुरी का हीरो जैसा चेहरा नहीं था, इरफान को कोई चेहरा नहीं था। मेरा कोई चेहरा नहीं था, मनोज बाजपेयी को कोई चेहरा नहीं था। अब हम सबको अपना हुनर दिखाने का एक स्टेज मिल गया है। लोगों ने उनको पहचान लिया, और उन्हें अच्छा कहने लगे हैं। अब ओटीटी होगा, हमारे पास एक मंच है, जहां हम अपनी प्रतिभा दिखाते हैं और लोग हमें खुले दिल से प्यार करते हैं।'

विज्ञापन
Nana Patekar comments on end of superstardom era also talks about box office figures Dilip Kumar Raj Kapoor
द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द वैक्सीन वॉर' में काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म लॉकडाउन के समय दुनियाभर में कोविड-16 के लिए बनाई जा रही वैक्सीन में भारत के योगदान को दर्शाती है। फिल्म में नाना पाटेकर, राइमा सेन, पल्लवी जोशी, गिरिजा ओक गोडबोले, सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed