फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: नाना पाटेकर ने निर्देशक को दी थी चेतावनी, कहा- राजकुमार ने ज्यादा दखलअंदाजी की तो मैं....

Mon, 01 Nov 2021 11:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 01 Nov 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
nana patekar give Warning to director says if rajkumar interfering too much i will leave the set
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media

राजकुमार और नाना पाटेकर दोनों ही अपने जमाने के दिग्गज कलाकार रहे हैं। इन दोनों ने एक साथ एक फिल्म में काम किया। लेकिन ये दोनों ही अपने-अपने मूड के हिसाब से काम करने के लिए जाने जाते थे। इसलिए फिल्म की शूटिंग के दौरान मेकर्स बहुत ज्यादा डरे रहते थे। इसकी वजह थी दोनों का अपना-अपना मूड। इसलिए जब मेकर्स ने इन्हें फिल्म ‘तिरंगा’ के लिए साइन किया था तो वो निर्देशक उन्हें एक-दूसरे के बारे में बताने से घबरा रहे थे।



नाना पाटेकर को कहा था जाहिल

फिल्म तिरंगा में नाना पाटेकर और राजकुमार ने एक साथ काम किया। शूटिंग के दौरान राजकुमार ने नाना पाटेकर को ‘जाहिल’ तक कह डाला था। नाना पाटेकर ने भी निर्माताओं को ये चेतावनी दे दी थी कि अगर राजकुमार ज्यादा दखलअंदाजी करेंगे तो वो सेट छोड़कर चले जाएंगे’। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर मेहुल कुमार ने एक खास बातचीत के दौरान किया था।

nana patekar give Warning to director says if rajkumar interfering too much i will leave the set
नाना पाटेकर,राजकुमार - फोटो : Social Media

नाना पाटेकर की खबर मिलने पर बन गया था चेहरा

उन्होंने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए बताया कि ये बात तिरंगा की शूटिंग के दौरान की हैं। जब राजकुमार को इस बात की खबर मिली कि इस फिल्म में नाना पाटेकर हैं तो उन्होंने चेहरा बना लिया था। राजकुमार को ऐसा लगा था कि अगर सेट पर नाना पाटेकर आएंगे तो पक्का वहां अनुशासन भंग हो जाएगा। मेहुल ने राजकुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया था तो उन्हें पता था कि राजकुमार का स्वभाव कैसा था।

nana patekar give Warning to director says if rajkumar interfering too much i will leave the set
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media

नाना पाटेकर को लेने में हिचकिचा रहे थे

दरअसल निर्देशक ने राजकुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया था इसलिए उनका नाम तो फिल्म में पहले से ही कन्फर्म था। लेकिन नाना पाटेकर का नाम लेने में वह हिचकिचा रहे थे। जब मेहुल ने अपने एक दोस्त को बताया कि वो इन दोनों को एक फिल्म में साथ में कास्ट कर रहे हैं तो दोस्त ने उन्हें इस बात की चेतावनी दी कि अगर इन दोनों कलाकारों को साथ में लिया गया तो फिल्म के लटकने के चांस ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nana patekar give Warning to director says if rajkumar interfering too much i will leave the set
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media

नाना पाटेकर ने दी थी धमकी

फिल्म में हालांकि नाना पाटेकर के 12-13 सीन थे, लेकिन वो फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन जब उन्हें ये बताया गया कि फिल्म में राजकुमार साहब भी हैं तो नाना पाटेकर ने निर्देशक को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज साहब ने काम में ज्यादा दखलअंदाजी की तो सेट छोड़कर मैं चला जाऊंगा। फिल्म फिर बने या नहीं मुझे मतलब नहीं।

विज्ञापन
nana patekar give Warning to director says if rajkumar interfering too much i will leave the set
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media

राजकुमार ने कही थी ये बात

नाना पाटेकर को जब फिल्म के लिए फाइनल किया गया, तो उसके बाद मेहुल ने राजकुमार को इस बारे में बताया। राजकुमार साहब ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘तुमने उन्हें फाइनल कर दिया? सुना है वो बहुत जाहिल किस्म का शख्स है। वो अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता है। मेहुल ने इस दौरान सेट के माहौल का भी जिक्र किया था और बताया था कि फिल्म के सेट पर दोनों एक्टर राजकुमार और नाना पाटेकर ने कभी भी एक दूसरे से ठीक से बात नहीं की थी।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed