नाना पाटेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नाना पाटेकर लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में डॉक्टर भार्गव की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो भारत में स्वदेशी कोविड वैक्सीन बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। अभिनेता ने फिल्म के ट्रेलर में महफिल लूट ली और दर्शक उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
Nana Patekar: 'बाजीराव मस्तानी' का गाना सुन आग बबूला हो गए थे नाना पाटेकर, संजय लीला भंसाली को लगाई थी फटकार
नाना पाटेकर ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर आप कहते हैं कि यह एक असली कहानी है, यह सच्ची घटना पर आधारित है, तब हम मेकर्स से कुछ सवाल पूछ सकते हैं, क्योंकि वह फैक्ट्स के साथ स्वतंत्रता नहीं ले सकते। यदि यह एक सच्ची कहानी है तो इसके बारे में सब कुछ होना चाहिए सच हो। इस दौरान नाना पाटेकर ने एक पुराना किस्सा भी सुनाया।
Bambai Meri Jaan Review: दाऊद की इमेज सुधारती चौंकाने वाली वेब सीरीज, अविनाश, मेनन और निवेदिता का यादगार अभिनय
नाना पाटेकर ने कहा कि इन चीजों को आप भंसाली की फिल्मों में देख सकते हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'मल्हारी' गाने से नाना काफी नाखुश थे। उन्होंने सीधे संजय लीला भंसाली को फोन मिला दिया और कहा कि यह 'वाट लावली' क्या है? उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्हे परवाह नहीं है कि लोग क्या कहेंगे, जो उन्हें पसंद नहीं आया, वह उन्होंने कह दिया। बता दें कि नाना पाटेकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में काम काम कर चुके हैं, जो 27 साल पहले 1996 में रिलीज हुई थी।
Jawan Success Meet: मेरी हर फिल्म ईद जैसी है, जन्माष्टमी पर ‘जवान’ लाए, क्रिसमस पर लाएंगे ‘डंकी’
वहीं, बात करें नाना पाटेकर की आने वाली फिल्म के बारे में तो विवेक अग्निहोत्री के जरिए निर्देशित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर इस सप्ताह की शुरुआत में जारी किया गया था। भारत की पहली जैव-विज्ञान फिल्म कहे जाने वाले इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, राइमा सेन, गिरिजा ओक और सप्तमी गौड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Vijay Sethupathi Jawan: ‘अरे खत्म करो इनको नहीं तो अभी ये फिर से...’, विजय ने बताया इस संवाद का दिलचस्प किस्सा
फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। फिल्म भारत की कोविड-19 महामारी से लड़ाई पर आधारित है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' के साथ टकराएगी, जो फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।
Jawan: छोटे बेटे अबराम के कारण शाहरुख ने चार साल बाद फिल्मों में की वापसी, सुहाना ने दी थी यह बड़ी सलाह
